Kangra: धर्मशाला कोर्ट से फरार हुआ विचाराधीन कैदी, पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश) – कांगड़ा जिले के मुख्यालय धर्मशाला में बुधवार दोपहर एक विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। आरोपी को चोरी और सबूतों के साथ छेड़छाड़ के मामलों में गिरफ्तार किया गया था और वह जिला कारागार धर्मशाला में बंद था। पेशी के लिए कोर्ट लाने के दौरान वह भाग निकला।

फरार कैदी की पहचान रजत उर्फ रज्जू, निवासी वार्ड नंबर-7, डूंगा बाजार, मंदिर रोड, कांगड़ा के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने धर्मशाला के सभी प्रमुख मार्गों को सील कर दिया और दाड़ी, गग्गल व आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया। पुलिस का मानना है कि फरार कैदी इन्हीं क्षेत्रों में छिपा हो सकता है।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस प्रशासन पर इस घटना के बाद सवाल उठने लगे हैं कि कोर्ट परिसर जैसी सुरक्षित जगह से आरोपी कैसे फरार हुआ। क्या सुरक्षा में कोई बड़ी चूक हुई या फिर उसने पहले से ही भागने की योजना बना रखी थी?

एएसपी कांगड़ा हितेष लखनपाल ने बताया कि फरार कैदी की तलाश जारी है और पुलिस उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी। फिलहाल, पुलिस की अलग-अलग टीमें कैदी की तलाश में जुटी हुई हैं और शहर में सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।