हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाल ही में दो एचएएस अधिकारियों का तबादला किया है और एक अन्य को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपा है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेशों के तहत, अतिरिक्त निदेशक राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर, जिला मंडी विनय मोदी को सदस्य सचिव हिमाचल प्रदेश राज्य आयुक्त एस.सी. मुख्यालय ऊना के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही एचएएस अधिकारी और एसी टू डीसी ऊना वीरेंद्र शर्मा को उनके पद से मुक्त कर दिया गया है।
वहीं, ओएसडी सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर संजय कुमार को संयुक्त सचिव राजस्व प्रशिक्षण संस्थान जोगिंद्रनगर के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त, एचएएस अधिकारी दीप्ति मंढोत्रा, जो सचिव हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम हमीरपुर के पद पर कार्यरत थीं, को ओएसडी सैनिक कल्याण विभाग हमीरपुर का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है।

इसके अलावा, हिमाचल प्रदेश सचिवालय सेवा के दो अधिकारियों को भी तबदील किया गया है। अतिरिक्त सचिव गृह ऋतु राज को अतिरिक्त सचिव आयुष और अवर सचिव आयुष मनमोहन चोपड़ा को अवर सचिव गृह के पद पर तबदील किया गया है। राज्य सरकार ने इन तबादलों की अधिसूचना जारी कर दी है।
For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!