Kangra: मकर संक्रांति, निर्जला एकादशी, पूर्णिमा और अमावस्या पर तत्तवाणी में होगा पवित्र स्नान – 26 फरवरी को लगेगा वार्षिक मेला

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में कुल्लू के मणिकर्ण, वशिष्ठ और तत्तापानी जैसे गर्म पानी के चश्मे प्रसिद्ध हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल के रैत क्षेत्र में भी भूगर्भ से गर्म पानी निकलता है। यह स्थान रैत से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित है और तत्तवाणी के नाम से जाना जाता है। यहां तक पहुंचने के लिए अच्छी सड़क सुविधा उपलब्ध है। स्थानीय लोगों और पर्यटकों के लिए यह स्थान पवित्र स्नान का केंद्र बन चुका है।

यहां निकलने वाले गर्म पानी का तापमान लगभग 38 डिग्री सेल्सियस रहता है, जिससे ठंडे पानी की बहुत कम आवश्यकता होती है। इस स्थान पर शिव भगवान और दुर्गा माता का मंदिर भी स्थित है, जिससे इसकी धार्मिक मान्यता और बढ़ जाती है। मंदिर के पुजारी महंत विशाल गिरि के अनुसार, यह मंदिर कई वर्षों पूर्व बना था और यहां शेरमुख से गर्म पानी निकलता है।

Advertisement – HIM Live Tv

मकर संक्रांति, निर्जला एकादशी, पूर्णिमा और अमावस्या के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां स्नान करने आते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस जल से स्नान करने से त्वचा संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है। मंदिर समिति के अनुसार, इस वर्ष 26 फरवरी को मंदिर परिसर में वार्षिक मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चम्बा में भालू की दहशत से सहमे ग्रामीण, खेतों और घरों के पास लगातार हो रही मौजूदगी से बढ़ी चिंता

चम्बा के बनीखेत क्षेत्र की ग्राम पंचायत मनोला के गोली, टिकरू और मंधीयार गांव में जंगली भालू की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत है। खेतों और घरों के आसपास भालू देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर उसे पकड़ने की मांग की है।

मजदूर पिता की मेहनत बनी बेटियों की ताकत, सिरमौर की सगी बहनों काजल और मंजू ने UGC-NET परीक्षा की पास

सिरमौर के शिलाई स्थित बूटियाना गांव की सगी बहनों काजल शर्मा और मंजू शर्मा ने UGC-NET परीक्षा पास कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। काजल ने हिंदी और मंजू ने इतिहास विषय में सफलता हासिल की। दोनों के पिता दिहाड़ी-मजदूरी करते हैं।

शिमला में चिट्टे के बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़, पंजाब-हरियाणा से जुड़े तार; गुजरात एयरपोर्ट से भी आरोपी गिरफ्तार

शिमला पुलिस ने चिट्टे के संगठित अंतर्राज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए तीन बड़े तस्करों को गिरफ्तार किया है। जांच में नेटवर्क के तार पंजाब और हरियाणा से जुड़े मिले। पुलिस ने वित्तीय लेनदेन और सप्लाई चैन की जांच के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

दिल्ली में नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने जेपी नड्डा से की मुलाकात, मातृ-शिशु अस्पताल को लेकर हुई अहम चर्चा

नूरपुर विधायक रणबीर सिंह निक्का ने दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात की। इस दौरान नूरपुर के मातृ-शिशु अस्पताल को जल्द शुरू करवाने सहित क्षेत्र और प्रदेश से जुड़े विकास कार्यों पर चर्चा हुई।