Himachal: हिमाचल में HRTC बस में बड़ा हादसा टला, चलते बस के अलग हुए दोनों पहिए

Date:

--Advertisement--

हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसों में सफर करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका एक ताजा उदाहरण बुधवार को देखने को मिला। रामपुर से आनी जा रही HRTC की बस जब अपने गंतव्य की ओर बढ़ रही थी, तभी अचानक उसके पिछले दोनों पहिए अलग हो गए। बस में चालक तेज सिंह और परिचालक मनीत सिंह के अलावा करीब 13 यात्री सवार थे। चालक की सतर्कता और सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, यह बस रामपुर से आनी जा रही थी और जैसे ही सुबह करीब 9 बजे निमला क्षेत्र के पास पहुंची, तेज आवाज के साथ बस के पिछले पहिए अलग हो गए। इस दौरान बस में बैठे यात्री घबरा गए और अफरा-तफरी मच गई। कुछ यात्रियों ने डर के मारे जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, लेकिन चालक ने सतर्कता बरतते हुए बस को नियंत्रित कर लिया और सड़क किनारे रोक दिया, जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।

घटना के दौरान सामने से एक दंपति बाइक पर अपने बच्चों के साथ आ रहा था, जो बस के अलग हुए पहियों की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। अगर बस तेज गति में होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

इस घटना ने HRTC की बसों की रखरखाव व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यात्रियों का कहना है कि अगर बसों का सही समय पर निरीक्षण किया जाए, तो इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकता है। कुछ यात्रियों ने कहा कि अगर बस तेज रफ्तार में होती, तो जानमाल का भारी नुकसान हो सकता था।

स्थानीय लोगों और यात्रियों ने HRTC प्रशासन से मांग की है कि इस लापरवाही की जांच की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। वहीं, HRTC आनी के असिस्टेंट मैनेजर तरसेम सिंह ने बताया कि बसों की नियमित जांच की जाती है, लेकिन इस मामले में क्या चूक हुई, इसकी जांच की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।