Himachal: हिमाचल के सावन बरवाल ने 5 और 10 हजार मीटर दौड़ में रचा इतिहास, बने ‘गोल्डन बॉय ऑफ इंडिया’

Date:

--Advertisement--

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के गंगा स्टेडियम में चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में हिमाचल प्रदेश के रड़ा भखेड़ (ऐहजू) गांव के धावक सावन बरवाल ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने 10 हजार मीटर दौड़ में नया राष्ट्रीय कीर्तिमान स्थापित करने के बाद, अब 5 हजार मीटर दौड़ में भी नया रिकॉर्ड बनाकर खुद को ‘गोल्डन बॉय ऑफ इंडिया’ का खिताब दिलाया है।

सावन बरवाल ने 5 हजार मीटर दौड़ को 13 मिनट 45 सेकंड में पूरा किया, जो पिछले 10 साल पुराने राष्ट्रीय खेलों के रिकॉर्ड को तोड़ने वाला प्रदर्शन था। इससे पहले, उन्होंने 10 हजार मीटर दौड़ में भी नया रिकॉर्ड कायम किया था। उनके प्रशिक्षक गोपाल ठाकुर ने इस उपलब्धि की पुष्टि करते हुए कहा कि सावन बरवाल ने शानदार प्रदर्शन किया है और अब उनका अगला लक्ष्य एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतना है।

सावन बरवाल की पहचान वर्ष 2010 में पाईका खेलों में हुई थी, जिसके बाद उन्होंने लगातार अपने खेल में सुधार किया और अब राष्ट्रीय स्तर पर दो नए रिकॉर्ड बनाकर भारतीय एथलेटिक्स में एक नई पहचान बनाई है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

ऊना के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की BSF हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी (56) का जम्मू में ड्यूटी के दौरान अस्वस्थ होने के बाद निधन हो गया। मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार पूरे सैन्य सम्मान के साथ किया गया, जहां BSF की विशेष टुकड़ी ने सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।