Kangra: धर्मशाला में 9 फरवरी को बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित – जानिए किन क्षेत्रों पर पड़ेगा असर

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 07 फरवरी। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियंता ने जानकारी दी है कि 9 फरवरी को विद्युत लाइनों के रखरखाव कार्य के कारण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सेंट मेरी, सेक्रेड हार्ट, त्रिलोकीनाथ, फतेहपुर, बागणी, सिद्धबाड़ी, सुक्कड़ और आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

Contact For Advertisement – HIM Live Tv

उन्होंने बताया कि यह कार्य आवश्यक रखरखाव के तहत किया जा रहा है, जिससे इन क्षेत्रों में कुछ समय के लिए विद्युत आपूर्ति ठप रहेगी। साथ ही, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यदि मौसम खराब होता है या किसी आकस्मिक परिस्थिति का सामना करना पड़ता है, तो यह कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है। स्थानीय निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे इस दौरान आवश्यक कार्यों की योजना पहले से बना लें।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।