Kangra: उपमुख्य सचेतक ने शाहपुर अस्पताल में ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण किया, नए भवन के निर्माण कार्य की शीघ्र पूर्णता की दी जानकारी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 5 फरवरी। उपमुख्य सचेतक केवल पठानिया ने बुधवार को नागरिक अस्पताल शाहपुर में ऑपरेशन थियेटर का लोकार्पण किया। इस ऑपरेशन थियेटर को 20 लाख रुपये के आधुनिक उपकरणों से सुसज्जित किया गया है, जिसमें एनेस्थीसिया वर्क स्टेशन, ओटी लाइट, और एडवांस कार्डियक मॉनिटर जैसी सुविधाएं शामिल हैं। उपमुख्य सचेतक ने कहा कि इससे शाहपुर अस्पताल में सामान्य शल्य चिकित्सा की शुरुआत हो सकेगी और विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति के बाद पित्ते की पत्थरी, अपेंडिक्स, हर्निया, हाइड्रोसिल और गुदा द्वार से संबंधित बीमारियों के ऑपरेशन की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इस ऑपरेशन थियेटर के चालू होने से शाहपुर, ज्वाली, और भटियात विधानसभा क्षेत्रों के लगभग 2 लाख लोग लाभान्वित होंगे। पठानिया ने बताया कि पिछले दो वर्षों में इस अस्पताल में 1 करोड़ रुपये के विभिन्न उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं और इसके लिए वह मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री के आभारी हैं।

उन्होंने अस्पताल के कर्मचारियों से सेवा और समर्पण भाव से काम करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने जानकारी दी कि शाहपुर अस्पताल के नए भवन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और इसे शीघ्र ही पूरा कर लोगों को समर्पित किया जाएगा। इस भवन के निर्माण के लिए 12.80 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया गया है। इसके अलावा, अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन और डायलेसिस की सुविधा जल्द ही उपलब्ध होगी।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर ने मुख्य अतिथि और अन्य उपस्थित मेहमानों का स्वागत किया और अस्पताल की अन्य गतिविधियों के बारे में जानकारी दी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर के पूर्व विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

शाहपुर के पूर्व विधायक और हिमाचल प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के बाद निधन हो गया। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया।

Kangra: कांगड़ा में आंगनवाड़ी में नौकरी का मौका, कार्यकर्ता और सहायिका के 15 पदों पर भर्ती; 17 अक्टूबर तक करें आवेदन

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल के विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों में कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पदों पर भर्ती निकली है। 12वीं पास 18 से 35 वर्ष की महिलाएं 17 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकती हैं।

Kangra: जसूर के विद्यार्थियों ने सेना के जवानों से सीखे देशसेवा के सबक, ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ पर खास यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम

जसूर के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ‘ऑपरेशन पवन’ की 40वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष यूथ इंटरएक्शन प्रोग्राम आयोजित हुआ। सेना के जवानों ने विद्यार्थियों से संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।

Kangra: गुम्मर में बाल कटवाने गया अरुण कुमार अचानक लापता, CCTV में आखिरी बार आया नजर; तलाश जारी

गुम्मर निवासी अरुण कुमार 25 सितंबर को सुबह बाल कटवाने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। CCTV में नजर आने के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।