Kangra: कांगड़ा के सुन्नी गांव में व्यक्ति ने खुद को लगाई आग, टांडा अस्पताल में तोड़ा दम

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा जिले के बड़ोह पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव सुन्नी में एक व्यक्ति ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या कर ली। डीएसपी कांगड़ा अंकित शर्मा ने बताया कि 41 वर्षीय हंसराज, जो गांव सुन्नी का निवासी था, हाल ही में अपने किसी पारिवारिक रिश्तेदार के समारोह में भाग लेने के बाद शाम को घर लौटा। उसकी मां उस समय पानी लेने के लिए बावड़ी पर गई हुई थी। जब वह वापस आई, तो उसने देखा कि हंसराज ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली है।

मां ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, तब तक हंसराज 60 प्रतिशत से अधिक जल चुका था। परिजनों ने उसे तुरंत उपचार के लिए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा ले जाया, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

डीएसपी अंकित शर्मा ने बताया कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हंसराज ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। पुलिस परिजनों व स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है ताकि आत्महत्या के पीछे की वजह का पता लगाया जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।