Bilaspur: नए साल में नशा माफिया के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान सफल, 19 मामले दर्ज

Date:

--Advertisement--

जिला पुलिस प्रशासन द्वारा नए साल में नशा माफिया के खिलाफ शुरू किए गए विशेष अभियान के परिणाम सामने आने लगे हैं। जनवरी महीने में पुलिस ने जिले के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत 19 मामले दर्ज किए हैं। इनमें से अधिकांश मामले चिट्टा (सिंथेटिक ड्रग्स) के थे, जिनमें 12 केस दर्ज किए गए और पुलिस ने 93.13 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इसके अलावा, 4 केस चरस के भी दर्ज किए गए, जिनमें 2.519 किलोग्राम चरस पकड़ी गई। साथ ही, पुलिस ने 3 केस चूरा पोस्त के भी दर्ज किए, जिनमें 1.697 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। इस दौरान अफीम, गांजा, स्मैक और ब्राउन शुगर का कोई मामला नहीं सामने आया।

पिछले साल की तुलना में, जब जिले में एनडीपीएस एक्ट के तहत 196 मामले दर्ज हुए थे, पुलिस ने इस साल काफी सख्त कदम उठाए हैं। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, और पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अपनी आस-पास की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: DAV में वैदिक प्रचार सप्ताह का आयोजन, विद्यार्थियों को वैदिक शिक्षा और आर्य समाज के योगदान की दी जानकारी

डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू में वैदिक प्रचार सप्ताह के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। हवन से शुरू हुए कार्यक्रम में डॉ. विवेक शर्मा ने विद्यार्थियों को वैदिक शिक्षा और संस्कारों की जानकारी दी, जबकि शिक्षिकाओं और प्रधानाचार्य ने आर्य समाज के योगदान पर प्रकाश डाला।

अक्षय ऊर्जा दिवस पर DAV में विज्ञान क्विज का रोमांच, श्रद्धानंद सदन ने जीता पहला स्थान

डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू में अक्षय ऊर्जा दिवस पर अंतर-सदनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। श्रद्धानंद सदन ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि हंसराज और लेखराम सदन संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे।

Kangra: शाहपुर बाजार में PNB के नए ATM का शुभारंभ, सिविल अस्पताल-ईसीएच के बीच भी लगेगा ATM; बैंक शाखा बाजार में लाने की उठी...

शाहपुर बाजार में PNB के नए ATM का शुभारंभ हुआ। GM राजेश कुमार ने सिविल अस्पताल शाहपुर और ECH के बीच एक और ATM लगाने की जानकारी दी। वहीं, व्यापार मंडल और दुकानदारों ने PNB शाखा को बाजार के आसपास शिफ्ट करने की मांग उठाई।

शाहपुर की 20 पंचायतें हुईं टीबी मुक्त, समारोह में मिला सम्मान; 2 को स्वर्ण, 5 को रजत और 13 पंचायतों को कांस्य प्रमाण पत्र

राष्ट्रीय क्षय रोग कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य खंड शाहपुर की 20 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया। इनमें दो पंचायतों को स्वर्ण, पांच को रजत और 13 पंचायतों को कांस्य प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।