Kangra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव मंझार में राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया के घर जाकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया को उनकी चौथी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय सुजान सिंह पठानिया के प्रदेश के विकास में दिए गए योगदान को याद करते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के लिए कार्य किया।

इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कृषि मंत्री चंद्र कुमार, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, हिमाचल प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार, विधायक आशीष बुटेल, मलेन्द्र राजन, संजय रतन, सुदर्शन बबलू, नीरज नैयर, राकेश कालिया और हरदीप सिंह बावा, अध्यक्ष राज्य सहकारी एवं ग्रामीण विकास बैंक संजय सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हिमाचल प्रदेश औद्योगिक विकास निगम विशाल चंबियाल, पूर्व मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी और आशा कुमारी, पूर्व सांसद विप्लव ठाकुर सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।