Kangra: जयसिंहपुर के व्यक्ति ने की आत्महत्या, मानसिक तनाव बताया जा रहा कारण

Date:

--Advertisement--

पुलिस थाना लम्बागांव के अंतर्गत जयसिंहपुर पंचायत के वार्ड नंबर 8 में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। जानकारी के अनुसार, जयसिंहपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र रामदास ने बुधवार देर रात अपने कमरे में दुपट्टे का उपयोग कर फंदा लगाया।

घटना के समय उनकी पत्नी और एक बेटी ननिहाल में थीं, जबकि दूसरी बेटी और बेटा बाहर रहते हैं। घर में उस वक्त सुनील कुमार और उनकी वृद्ध मां मौजूद थीं।

बताया जा रहा है कि सुनील कुमार की बेटी दिल्ली से बार-बार फोन कर रही थी, लेकिन फोन न उठाने पर उसने अपनी मां को सूचित किया। मां-बेटी तुरंत घर के लिए रवाना हुईं। घर पहुंचने पर देखा कि सुनील के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खोलने पर उन्होंने सुनील को फंदे से लटका पाया।

बताया गया कि सुनील कुमार पिछले कुछ वर्षों से मानसिक तनाव में थे, क्योंकि उनके बड़े भाई की मौत के बाद से उनका व्यवहार बदल गया था।

थाना प्रभारी अशोक कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और आगे की कार्रवाई जारी है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

HRTC बस में नाबालिग से जबरन साफ करवाई उल्टी, यात्रियों ने जताया विरोध; प्रबंधन ने माना गलत व्यवहार

HRTC की होशियारपुर से धनड़ जा रही बस में नाबालिग यात्री से कथित तौर पर जबरन उल्टी साफ करवाने का मामला सामने आया है। यात्रियों के विरोध के बाद HRTC प्रबंधन ने परिचालक के व्यवहार को गलत माना और कर्मचारियों को उचित दिशा-निर्देश जारी करने की बात कही।

सिहड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थन नदी में गिरी कार, शिक्षक की मौके पर मौत; घायल एम्स बिलासपुर रेफर

मंडी जिले के बालीचौकी के समीप सिहड़ा में कार अनियंत्रित होकर तीर्थन नदी में जा गिरी। हादसे में फगवाना स्कूल के अध्यापक दीप कुमार की मौके पर मौत हो गई, जबकि सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उनका उपचार एम्स बिलासपुर में चल रहा है।

हिमाचल में टैक्सी ऑपरेटरों का धरना खत्म, जयराम ठाकुर ने जूस पिलाकर तुड़वाया अनशन; परमिट अवधि घटाने पर अब भी नाराजगी

हिमाचल में टैक्सी परमिट की अवधि घटाने के विरोध में चल रहा टैक्सी ऑपरेटरों का धरना जयराम ठाकुर के हस्तक्षेप के बाद समाप्त हो गया। उन्होंने चौड़ा मैदान में प्रदर्शन कर रहे ऑपरेटरों का जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया। हालांकि, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी गई है।

HRTC बस हादसे में 46 यात्री घायल, 33 को अस्पताल से मिली छुट्टी; चालक समेत 13 का इलाज जारी, जांच तेज

कुल्लू के भेखली-ब्यासर सड़क मार्ग पर कटाहर के समीप हुए एचआरटीसी बस हादसे में 46 यात्री घायल हुए। 33 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है, जबकि चालक समेत 13 घायलों का इलाज जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।