Kullu: मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया विंटर कार्निवल 2025 का शुभारंभ, मनाली में पर्यटन विकास के लिए ₹150 करोड़ की योजना की घोषणा

Date:

--Advertisement--

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार देर शाम मनाली की मनु रंगशाला में पांच दिवसीय राष्ट्रीय शरदोत्सव-2025 का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। उन्होंने कुल्लू और मनाली जिलावासियों को नववर्ष एवं शरदोत्सव की शुभकामनाएं दीं और मां हिडिंबा से सभी की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल की कला, संस्कृति और परंपराएं प्रदेश की पहचान और समृद्ध विरासत हैं। ऐसे आयोजन इस विरासत को संरक्षित रखने और आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने बताया कि यह उनका तीसरा अवसर है जब वे इस आयोजन में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि पहले यह कार्यक्रम जनवरी के पहले सप्ताह में शुरू होता था, लेकिन अब इसे 20 जनवरी से आयोजित किया जा रहा है ताकि नववर्ष के बाद भी पर्यटक यहां आते रहें।

मुख्यमंत्री ने एशियन डेवलपमेंट बैंक की ₹150 करोड़ की पर्यटन विकास योजना की घोषणा की, जिसमें वेलनेस सेंटर की स्थापना, नग्गर कैसल का पुनरुद्धार, आइस और रोलर स्केटिंग रिंक का निर्माण, और मनाली विधानसभा क्षेत्र में पर्यटन ढांचे का सुदृढ़ीकरण शामिल है। उन्होंने मनाली के प्रवेश द्वार पर यातायात जाम से निपटने के लिए रांगड़ी से वाम तट को जोड़ने वाले पुल के निर्माण के लिए ₹15 करोड़ की स्वीकृति की भी घोषणा की। इसके अलावा, कलाथ में हॉट वाटर बाथ और नेचर पार्क जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने विंटर कार्निवल की शोभा यात्रा में शामिल महिला मंडलों की प्रोत्साहन राशि को बढ़ाकर ₹30,000 करने की घोषणा की और पारंपरिक परिधान, व्यंजन और पुरातन अनाजों के संरक्षण में उनके योगदान की सराहना की।

स्की माउंटेनियरिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। महिला वर्ग में साक्षी ठाकुर ने पहला स्थान, तेंजिन डोलमा ने दूसरा और नताशा मेहर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में हीरा लाल ने पहला स्थान, तेंजिन बौद्ध ने दूसरा और गिरिराज ने तीसरा स्थान हासिल किया।

इससे पहले, स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मनाली में चल रहे ₹206 करोड़ के विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया और गायक राजीव थापा के आग्रह पर एक हिंदी गीत भी गाया। इसके बाद उन्होंने मॉल रोड पर स्थानीय लोगों और पर्यटकों से बातचीत की।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: NSS शिविर में करियर गाइडेंस से छात्रों को मिली नई दिशा, NIT हमीरपुर से पढ़ी मिस अक्षिमा ने दिए सफलता के टिप्स

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रैत में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दौरान करियर गाइडेंस एवं काउंसलिंग पर विशेष अतिथि व्याख्यान आयोजित हुआ। NIT हमीरपुर से B.Tech और M.Tech कर चुकीं मिस अक्षिमा ने विद्यार्थियों को करियर, उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी।

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।