Chamba: चंबा के चुराह में जमीनी विवाद में जीजा की हत्या, महिला गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

चंबा, हिमाचल प्रदेश: हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र के भरनोटी गांव में जमीनी विवाद के चलते एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सगी बहन के पति की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पति फरार है।

मृतक की पत्नी रतो ने पुलिस को बताया कि सोमवार को दोपहर 2:30 बजे उसकी बड़ी बहन झांझो अपने पति राज कुमार के साथ घर आई। शाम 6 बजे झांझो और राज कुमार, रतो के पति पुन्नू राम को घर के सामने वाली जमीन पर ले गए। यहां जमीनी विवाद को लेकर बहस हुई। इसी दौरान राज कुमार ने बेलचा उठाकर पुन्नू राम के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद झांझो और राज कुमार वहां से फरार हो गए। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया है और फरार पति की तलाश जारी है। मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धनोटू-कुठेर क्रिकेट प्रतियोगिता में विधायक केवल सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान, खिलाड़ियों को दिया यह खास भरोसा

धनोटू-कुठेर में आयोजित डे-नाइट क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक केवल सिंह पठानिया ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और खेल सुविधाओं से जुड़ी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा करने का भरोसा दिया।

Kangra: हिमाचल के शाहपुर में अनोखी मिसाल! बहू को बेटी मानकर कराया पुनर्विवाह, सास-ससुर ने किया कन्यादान

कांगड़ा के शाहपुर स्थित चंमडेरा गांव में एक परिवार ने अपनी बहू को बेटी मानकर उसका पुनर्विवाह कराया। सास-ससुर ने स्वयं कन्यादान कर समाज के सामने मानवता और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।

शिमला में नशे के सौदागर पर पुलिस का बड़ा वार! घर से मिली 991 ग्राम अफीम और ₹2.12 लाख नकदी

शिमला पुलिस की स्पेशल सेल ने चौड़ा मैदान में बड़ी कार्रवाई करते हुए 991 ग्राम अफीम, 2.12 लाख रुपये नकदी और दो इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच कर रही है।

हिमाचल में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! एक ही दिन में 2 कारों से 1.426 किलो चरस बरामद, 6 युवक गिरफ्तार

मंडी के सुंदरनगर में पुलिस ने एक ही दिन में दो अलग-अलग कारों से 1 किलो 426 ग्राम चरस बरामद कर छह युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब पूरे नशा तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी है।