Hamirpur: लहड़ा के शौर्य शर्मा ने ICAR में प्राप्त किया पहला स्थान, अब करेंगे देश के प्रमुख कृषि संस्थान में PhD

Date:

--Advertisement--

हमीरपुर जिले के लहड़ा गांव के शौर्य शर्मा ने भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (IARI), दिल्ली में पीएचडी की सीट हासिल की है। उन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में पहला स्थान प्राप्त किया। शौर्य ने इस वर्ष भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान दिल्ली से स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है।

इससे पहले, शौर्य बागवानी महाविद्यालय, नेरी से गोल्ड मैडलिस्ट रह चुके हैं। इसके बाद, शौर्य ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) में स्नातकोत्तर कोर्स में 16वीं रैंक के साथ प्रवेश लिया था। शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा शिमला में हुई और उन्होंने अपनी 12वीं कक्षा की पढ़ाई हमीरपुर जिले के टीआर डीएवी स्कूल, कांगू से की थी।

शौर्य शर्मा ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, गुरुजनों और ईश्वर को दिया है। उनकी इस सफलता से न केवल उनके परिवार में खुशी का माहौल है, बल्कि पूरे गांव में गर्व का अनुभव किया जा रहा है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

7 साल से फरार चेक बाउंस का उद्घोषित अपराधी आखिरकार गिरफ्तार, रोहड़ू पुलिस की बड़ी कामयाबी

रोहड़ू पुलिस ने सात वर्षों से फरार चल रहे चेक बाउंस मामले के उद्घोषित अपराधी गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 12 अगस्त तक न्यायिक हिरासत में जिला कारागार कैथू भेज दिया है।

चंबा में बड़ा हादसा टला! भटिया के पास सड़क धंसते ही खाई में गिरी कार, दादी और 6 साल की पोती बाल-बाल बचीं

चंबा के बनीखेत-डल्हौजी मार्ग पर भटिया के पास सड़क का कच्चा किनारा धंसने से कार खाई में गिर गई। हादसे में दादी और उनकी 6 वर्षीय पोती मामूली रूप से घायल हुईं और स्थानीय लोगों ने समय रहते सुरक्षित बचा लिया।

शिमला में नशा तस्करों पर पुलिस का बड़ा एक्शन! बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और पिकअप से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए शोघी में बस से 8.28 ग्राम चिट्टा और नेरवा में पिकअप से प्रतिबंधित कोडीन युक्त कफ सिरप बरामद किया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

Kangra: ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान को शाहपुर में मिली नई रफ्तार, हरनेरा और मनेई में बांटे गए 280 फलदार पौधे

शाहपुर के हरनेरा और मनेई पंचायतों में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत 280 फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और पौधारोपण को जन आंदोलन बनाने का संदेश दिया गया।