Mandi: करसोग में 62 पेटी अवैध शराब जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

मंडी जिले के उपमंडल करसोग में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 पेटी अवैध शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। डीएसपी करसोग गौरवजीत सिंह ने पुष्टि की कि हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

यह कार्रवाई रात के समय की गई, जब करसोग थाना प्रभारी मोहन जोशी अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने डिग्री कॉलेज करसोग से जाने वाली सड़क पर सानणा के पास नाका लगाया। आधी रात को एक पिकअप जीप (एचपी-07 एफ-0571) वहां पहुंची। पुलिस को देखकर चालक ने वाहन को वापस मोड़ने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए उसे रोक लिया।

Advertisement – HIM Live Tv

जांच के दौरान पिकअप जीप में 62 पेटियां “ऊना नंबर 1” ब्रांड की शराब पाई गईं। इन पेटियों में कुल 744 अवैध शराब की बोतलें थीं। जब चालक से आवश्यक दस्तावेज मांगे गए, तो वह उन्हें प्रस्तुत करने में असमर्थ रहा। मौके पर अंधेरा और हल्की बारिश होने के कारण, दोनों आरोपियों और वाहन को करसोग थाना लाया गया।

पुलिस ने मित्तल ठाकुर (23) निवासी सेरी बंगला, करसोग और कुश ठाकुर (39) निवासी शर्मला, ठियोग के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अवैध शराब को जब्त कर लिया गया है और दोनों आरोपियों को नोटिस देकर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। करसोग पुलिस की यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

चंबा में रावी नदी को लेकर बड़ा अलर्ट, 29 अगस्त रात से खुलेंगे बांध के गेट; इस समय तक नदी किनारे जाने पर रोक

चंबा में चमेरा-II और चमेरा-III बांधों से सिल्ट फ्लशिंग के लिए 29 अगस्त रात 11 बजे से गेट खोले जाएंगे। इससे रावी नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ सकता है। एनएचपीसी ने लोगों को नदी किनारे न जाने की चेतावनी दी है।

हिमाचल के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति, ₹30 हजार मानदेय; जानें पूरी शर्तें

हिमाचल प्रदेश के सरकारी CBSE स्कूलों में 117 कंप्यूटर शिक्षकों की नियुक्ति हुई है। शिक्षकों को 30 हजार रुपये मासिक निश्चित मानदेय मिलेगा और नियुक्ति पांच वर्ष के लिए अस्थायी आधार पर होगी। जानें नियुक्ति की पूरी शर्तें।

Kangra: 30 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, देखें पूरी लिस्ट

धर्मशाला में 30 अगस्त को कचैहरी और एजुकेशन फीडर से जुड़े कई इलाकों में दोपहर 1 बजे से शाम 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर लोगों से सहयोग की अपील की है।

परवाणू के नए बस अड्डे में बारिश ने खोली व्यवस्था की पोल, दुकानों में घुसा पानी; सामान खराब होने से लाखों के नुकसान का...

परवाणू के नए बस अड्डे में तेज बारिश के बाद जलभराव हो गया और पानी कई दुकानों के अंदर तक पहुंच गया। दुकानदारों के अनुसार सामान, फ्रिज और बिजली के उपकरण खराब हुए हैं। जल निकासी व्यवस्था पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।