Kangra: नीट परीक्षा के लिए शाहपुर और लंज में खुलेंगे कोचिंग सेंटर: केवल सिंह पठानिया

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 24 दिसंबर। उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने घोषणा की है कि नीट परीक्षा की तैयारी के लिए शाहपुर और लंज में दो नए कोचिंग सेंटर खोले जाएंगे। इसका उद्देश्य छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन और सुविधाएं प्रदान करना है।

यह घोषणा उन्होंने मंगलवार को राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला शाहपुर के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह के दौरान की। मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पठानिया ने कहा कि शिक्षा वह माध्यम है जो किसी भी क्षेत्र को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने और छात्रों को नई-नई सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

उपमुख्य सचेतक ने कहा कि अब अध्यापकों और छात्रों को विदेशों में एक्सपोजर विजिट के लिए भी भेजा जा रहा है।

इसके अलावा, शाहपुर नगर पंचायत में सीवरेज योजना के लिए 56 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है, जिसमें से 14 करोड़ रुपये के काम प्रगति पर हैं। शाहपुर में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से एक आधुनिक पुलिस थाना भी बनाया जा रहा है, जिसे जल्द ही पूरा किया जाएगा।

Advertisement – HIM Live Tv

इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर करतार चंद ने भी अपने विचार साझा किए और अभिभावकों को सलाह दी कि वे न केवल अपने बच्चों बल्कि गाँव के अन्य बच्चों के मार्गदर्शन में भी सहयोग करें।

विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल जरयाल ने उपमुख्य सचेतक और अन्य अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए कहा कि बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। समारोह में छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना पर एक लघु नाटिका भी प्रस्तुत की।

समारोह में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में नप अध्यक्ष ऊषा शर्मा, तहसीलदार दीक्षांत ठाकुर, जिप सदस्य नीना ठाकुर और अन्य अधिकारी व ग्रामीण शामिल थे।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Una: ऊना गोलीकांड में बड़ा खुलासा! अवैध शराब कारोबार बना खूनी संघर्ष की वजह, 3 आरोपी गिरफ्तार

ऊना के गगरेट में हुए गोलीकांड मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार दिन के रिमांड पर भेजा है। प्रारंभिक जांच में अवैध शराब कारोबार और रंजिश को घटना की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Himachal: हिमाचल में दर्दनाक हादसा! 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, महिला शिक्षिका समेत 3 की मौत, एक की हालत गंभीर

सिरमौर के सराहां में एक कार 250 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में महिला शिक्षिका समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Sirmaur: पांवटा बस स्टैंड पर मिला गौवंश का अवशेष, मचा हड़कंप! CCTV में दिखी ऐसी तस्वीर जिसने बदल दी जांच की दिशा

पांवटा साहिब बस स्टैंड परिसर में गौवंश का एक अवशेष मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में एक कुत्ता दिखाई दिया, जिसके बाद मामले की जांच नए एंगल से की जा रही है।

Himachal: देश-दुनिया में मशहूर हिमाचल पुलिस बैंड के प्रभारी विजय कुमार सस्पेंड, जानिए क्या है इसकी वजह

हिमाचल प्रदेश पुलिस के चर्चित ‘हारमनी ऑफ द पाइन्स’ बैंड के प्रभारी इंस्पेक्टर विजय कुमार को फेसबुक से कथित आय और निजी म्यूजिक एल्बम से जुड़े मामले में निलंबित कर विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।