Kangra: शाहपुर के ढोली गांव में वर्षों बाद शुरू हुआ रास्ते का निर्माण, 68 साल से इंतजार कर रहे ग्रामीणों ने विधायक का जताया आभार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा: नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर-5 चंदरूण के अंतर्गत ढोली गांव में वर्षों से सड़क मार्ग की सुविधा के लिए इंतजार कर रहे ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। गांव के आम रास्ते का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद स्थानीय लोगों ने खुशी जाहिर करते हुए विधायक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया है। ग्रामीणों का कहना है कि सालों तक संतरी से लेकर मंत्री तक इस रास्ते के निर्माण के लिए गुहार लगाई गई, लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया।

Advertisement​

स्थानीय लोगों के मुताबिक, गांव की स्थिति ऐसी रही कि इसे कई बार ‘काला पानी’ तक कहा गया। ग्रामीणों ने विकास के दावों के बीच गांव की बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि अमृत काल तक गांव ढोली में सिंगल फेस बिजली व्यवस्था रही और रास्ते की समस्या भी लंबे समय से बनी हुई थी। आखिरकार ग्रामीणों ने एकजुट होकर विधायक केवल सिंह पठानिया से संपर्क किया और अपनी परेशानी बताई। इसके बाद रास्ते का निर्माण कार्य शुरू हुआ है।

68 साल की उम्र में भी पक्के रास्ते का इंतजार रहा

लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी चौधरी शमशेर सिंह ने गांव की स्थिति बताते हुए कहा कि उनकी उम्र 68 साल हो चुकी है, लेकिन आज तक गांव का यह रास्ता नहीं बन पाया था। उन्होंने कहा कि पूरी जिंदगी लोगों के लिए सड़कें बनाने के काम से जुड़े रहे, लेकिन अपने गांव में पक्के रास्ते की सुविधा के लिए तरसना पड़ा। उन्होंने विधायक केवल सिंह पठानिया का धन्यवाद किया कि उन्होंने ग्रामीणों की समस्या को गंभीरता से लिया और रास्ते का काम शुरू करवाया।

Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि गांव से मुख्य सड़क तक पहुंचने के दौरान कीचड़ की समस्या इतनी गंभीर रहती थी कि कई लोग नंगे पांव चलते थे और पजामा कंधे पर रख लेते थे, ताकि कपड़े कीचड़ से खराब न हों। लोगों के अनुसार, गांव पुलिस थाना से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, इसके बावजूद लंबे समय तक रास्ते की सुविधा नहीं मिल पाई। ग्रामीण अपनी जमीन रास्ते के लिए स्वेच्छा से देने को भी तैयार रहे, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने में वर्षों लग गए।

नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया स्थल निरीक्षण

रास्ते के निर्माण कार्य को लेकर नगर पंचायत शाहपुर की अध्यक्ष बबीता शुभम ठाकुर ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान नगर पंचायत वार्ड नंबर-1 के पार्षद अभिषेक माथुर और नगर पंचायत के जेई अजीत चविंयाल भी मौजूद रहे।

Advertisement

निरीक्षण के दौरान पूर्व पार्षद शुभम ठाकुर, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, पंडित टेकचंद शर्मा, पिंटू पंडित, रतन चंद, भूषण कौशल, किरण शर्मा, सपना चौधरी, ज्योति सहित अन्य स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। रास्ते का निर्माण कार्य शुरू होने पर ग्रामीणों ने खुशी जताई और उम्मीद व्यक्त की कि अब गांव को बेहतर सड़क सुविधा मिल सकेगी।

Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal: कृपाण नहीं उतारने पर ऊना की अभ्यर्थी पटवारी परीक्षा से बाहर, SGPC ने जताया कड़ा ऐतराज; दोबारा परीक्षा की मांग

हिमाचल पटवारी भर्ती परीक्षा में ऊना की जसविंदर कौर को कृपाण नहीं उतारने के कारण परीक्षा में बैठने से रोक दिया गया। SGPC अध्यक्ष ने मामले की उच्चस्तरीय जांच और अभ्यर्थी को दोबारा परीक्षा का अवसर देने की मांग की है

Hamirpur: छुट्टी पर घर आए BSF जवान का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, अगले दिन लौटना था ड्यूटी पर; परिवार पर टूटा दुखों...

हमीरपुर के कोहलवीं निवासी बीएसएफ जवान विक्रम दत्त का पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। वह छुट्टी पर घर आए थे और अगले दिन ड्यूटी पर लौटने वाले थे। पांच महीने पहले उनके पिता का भी निधन हुआ था।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज की बड़ी उपलब्धि, 350 से ज्यादा रोबोटिक सर्जरी और 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट; अब हार्ट सर्जरी की तैयारी

टांडा मेडिकल कॉलेज में अब तक 350 से अधिक रोबोटिक सर्जरी और 30 सफल किडनी ट्रांसप्लांट किए जा चुके हैं। इनमें दो किडनी प्रत्यारोपण रोबोटिक तकनीक से हुए हैं। अब संस्थान रोबोटिक हार्ट और ऑर्थोपेडिक सर्जरी शुरू करने की तैयारी में है।

Himachal: आईएएस राघव शर्मा को मिली केंद्र में बड़ी जिम्मेदारी, उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन के निजी सचिव नियुक्त

हिमाचल प्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राघव शर्मा को उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से पांच वर्ष के लिए होगी।