हिमाचल प्रदेश कैडर के 2013 बैच के आईएएस अधिकारी राघव शर्मा को केंद्र सरकार में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का निजी सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति को प्रशासनिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के रूप में देखा जा रहा है।

राघव शर्मा की नियुक्ति पदभार संभालने की तारीख से पांच वर्ष के लिए की गई है। हालांकि, यह नियुक्ति उपराष्ट्रपति के कार्यकाल के साथ सह-समाप्त आधार पर रहेगी। यानी उपराष्ट्रपति का कार्यकाल समाप्त होने के साथ ही उनकी यह नियुक्ति भी समाप्त हो जाएगी।
राघव शर्मा वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में पंचायतीराज एवं ग्रामीण विकास विभाग के निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। अब उन्हें केंद्र में उपराष्ट्रपति के निजी सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी निभानी होगी।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


