हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा अवसर सामने आया है। न्यू एरा इंडस्ट्रीज लुधियाना, बेक्टर फूड स्पेशियलिटीज लिमिटेड राजपुरा और ए-वन न्यू ऐज साइकिल्स लुधियाना में पुरुषों और महिलाओं के कुल 300 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए 2 दिसंबर से अलग-अलग रोजगार कार्यालयों में साक्षात्कार आयोजित किए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए 18 से 35 वर्ष की आयु के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दसवीं, बारहवीं, ग्रेजुएशन और आईटीआई डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी भर्ती के लिए पात्र होंगे। चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के नियमानुसार 20 हजार से 27 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन के साथ अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज फोटो, हिमाचली प्रमाण पत्र, मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की कॉपी और अनुभव प्रमाण पत्र लेकर निर्धारित तिथि पर संबंधित रोजगार कार्यालय पहुंचें। सभी साक्षात्कार सुबह 11 बजे शुरू होंगे।
साक्षात्कार का कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा। 2 दिसंबर को उप रोजगार कार्यालय कांगड़ा, 3 दिसंबर को नगरोटा बगवां, 4 दिसंबर को जवाली और 5 दिसंबर को नूरपुर रोजगार कार्यालय में उम्मीदवारों के इंटरव्यू लिए जाएंगे।

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय के फोन नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


