Kangra: कांगड़ा में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 22.63 ग्राम चिट्टे के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। CIA कांगड़ा की टीम ने पलवाना फोरलेन रोड पर एक गाड़ी की तलाशी के दौरान 22.63 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों और एक युवती सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 19 नवंबर 2026 को CIA कांगड़ा की टीम ने पलवाना फोरलेन रोड पर गाड़ी नंबर HP68A-5783 की तलाशी ली। इस दौरान गाड़ी से 22.63 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

Advertisement​

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान

इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान तनिश (20 वर्ष), निवासी योल कैंट, धर्मशाला, विक्रम (28 वर्ष), निवासी कानपुर, उत्तर प्रदेश और वर्तमान में मनाली निवासी, तथा शिवानी (25 वर्ष), निवासी योल कैंट, धर्मशाला के रूप में हुई है।

पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना कांगड़ा में FIR नंबर 221/2026 दर्ज किया है। मामला NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की आगामी जांच जारी है।

Advertisement

कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखने और नशामुक्त समाज बनाने के संकल्प को दोहराया है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

मंडी में छह युवाओं की एक साथ उठीं अर्थियां, पांच नाबालिगों की मौत से लडभड़ोल में पसरा मातम; दूसरी ओर ब्यास नदी में गिरी...

मंडी के लडभड़ोल में भीषण सड़क हादसे में पांच नाबालिगों सहित छह युवाओं की मौत से छह परिवारों में मातम पसरा है। गुरुवार को सभी का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं, धर्मपुर में कोठी पतन के पास एक कार ब्यास नदी में गिर गई, जिसमें दो लोग घायल हुए।

Kangra: पालमपुर में भाजयुमो की बड़ी बैठक, रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को घेरा; जयराम ठाकुर ने दिया जनसंघर्ष तेज करने का संदेश

पालमपुर में भाजयुमो हिमाचल प्रदेश की प्रदेश पदाधिकारी एवं कार्यसमिति बैठक में युवाओं के रोजगार, संगठन विस्तार और कांग्रेस सरकार की नीतियों पर चर्चा हुई। डॉ. सन्नी शुक्ला ने रोजगार के मुद्दे पर सरकार को घेरा, जबकि डॉ. राजीव बिंदल और जयराम ठाकुर ने कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का संदेश दिया।

हिमाचल BJP के सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रेय अवस्थी ने किया मेटा कैंपस का दौरा, डिजिटल दुनिया की बारीकियों को समझा

हिमाचल प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया सह-संयोजक श्रेय अवस्थी ने गुरुग्राम स्थित मेटा कैंपस का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम, थ्रेड्स और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स की कार्यप्रणाली और डिजिटल संचार की आधुनिक तकनीकों की जानकारी हासिल की।

गांव से मुंबई और विदेशों तक गूंजाई गद्दियाली संस्कृति की आवाज, सुनील राणा को मिलेगा गद्दी विरासत सम्मान-2026

गद्दियाली लोकसंस्कृति के संरक्षण और प्रचार-प्रसार में तीन दशक से योगदान दे रहे लोकगायक सुनील कुमार राणा को 19 दिसंबर 2026 को कालका में गद्दी विरासत सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उनके 300 से अधिक लोकगीतों और अंतरराष्ट्रीय प्रस्तुतियों ने गद्दी संस्कृति को नई पहचान दिलाई है।