Kangra: शाहपुर में 11 नवंबर को नहीं होंगे ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग, SDM ने जारी की नई तारीख

Date:

--Advertisement--

शाहपुर। भाई दूज के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित होने के कारण शाहपुर उपमंडल में 11 नवंबर 2026 को होने वाले ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग को रद्द कर दिया गया है। अब ये दोनों प्रक्रियाएं 30 नवंबर 2026 को आयोजित की जाएंगी।

Advertisement​

उपमंडलाधिकारी शाहपुर कार्यालय की ओर से जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार, 11 नवंबर को निर्धारित ड्राइविंग टेस्ट और वाहन पासिंग का कार्यक्रम सार्वजनिक अवकाश के चलते स्थगित किया गया है। इसके स्थान पर नई तारीख 30 नवंबर 2026 तय की गई है।

Advertisement

पंजीकरण एवं लाइसेंसिंग प्राधिकरण शाहपुर के अधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर (HPAS) ने सभी संबंधित आवेदकों से संशोधित कार्यक्रम का ध्यान रखने और उसी के अनुसार अपनी योजना बनाने की अपील की है। प्रशासन ने कार्यक्रम में बदलाव के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद भी जताया है।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में 12 नवंबर को एंटी चिट्टा मैराथन, हारचक्कियां से गुब्बर तक दौड़ेंगे बच्चे, युवा और बुजुर्ग

शाहपुर में 12 नवंबर को हारचक्कियां से गुब्बर तक एंटी चिट्टा मैराथन आयोजित होगी। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया के अनुसार, इसमें बच्चे, युवा और बुजुर्ग हिस्सा लेकर चिट्टा मुक्त हिमाचल और नशामुक्त समाज का संदेश देंगे।

Kangra: शाहपुर सिविल अस्पताल में दिवाली पर 11 लोग झुलसने के बाद पहुंचे, घायलों में 7 महिलाएं शामिल

दिवाली के दौरान सिविल अस्पताल शाहपुर में झुलसने से घायल 11 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। बीएमओ डॉ. कविता ठाकुर के अनुसार, इनमें 7 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल थे।

Kangra: टांडा मेडिकल कॉलेज पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, अस्पताल में भर्ती विष्णु राम का जाना हाल, बेहतर इलाज के दिए निर्देश

शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के एससी विभाग अध्यक्ष विष्णु राम गिरने के कारण टांडा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन हैं। विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अस्पताल पहुंचकर उनका कुशलक्षेम जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज व चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।

Kangra: शाहपुर के बजरेड़ में गौशाला आग की चपेट में, सुबह-सुबह मौके पर पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानिया, परिवार को दी राहत

शाहपुर के बजरेड़ गांव में गौशाला में आग लगने की घटना के बाद विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया सुबह मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवार को फौरी राहत देते हुए हरसंभव अतिरिक्त सहायता का भरोसा दिया।