शाहपुर। भाजपा नेता एवं खेल प्रकोष्ठ के पूर्व सह-संयोजक स्वर्गीय राकेश चौहान के आकस्मिक निधन पर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शोक व्यक्त किया है। वह राकेश चौहान के निवास स्थान पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं।

इस दौरान केवल सिंह पठानिया ने दिवंगत राकेश चौहान को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार के सदस्यों को इस अपूरणीय क्षति और असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इस दुख की घड़ी में वह शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


