शाहपुर। क्षेत्र में बेसहारा पशुओं को सुरक्षित ठिकाना देने के लिए हटली निवासी नीलम कुमार और उनके भाई सुनीत सिंह ने सराहनीय पहल की है। दोनों ने हटली में बेसहारा पशुओं के लिए पशुशाला का निर्माण करवाया है। सोमवार को इसका विधिवत शुभारंभ किया गया। इस पशुशाला में एक साथ करीब 25 पशुओं को रखने की व्यवस्था की गई है।

नीलम कुमार ने बताया कि पशुशाला में सबसे पहले उन पशुओं को आश्रय दिया जाएगा, जो किसी हादसे में घायल हो गए हैं और जिन्हें उपचार व देखभाल की जरूरत है। उन्होंने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बेसहारा पशुओं को सुरक्षित आश्रय उपलब्ध करवाना है। साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों से इस नेक काम में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति इस कार्य में योगदान देना चाहता है, वह अपनी इच्छानुसार सहयोग कर सकता है।

इस पुनीत कार्य में नीलम वर्मा, संजय चौहान, सुनीत सिंह चौहान, प्रियंका चौहान, श्रीविका सिंह चौहान, सांची चौहान, मिष्टी चौहान, शिवांश वर्मा, शुभम वर्मा, राजेश वर्मा, काका, केवल डोगरा, समीक्षा चौहान, अंशु चौहान, अबू चौहान, मोनू, कमल, मनोज चंदेल, विक्कू, गीता चौहान, वर्ना चौहान, आशो चौहान, रेशमा चौहान, रेखा चौहान, निजू चौहान, संसारो, वंशु, स्मृति, केशमणि, हिमांशु, पूजा, सेवा, शारिष्टा देवी, आयंश, सोनू चंदेल, मुनू चंदेल, विनय, रमेश चंद, कन्नू ठाकुर, सन्नू ठाकुर और शालू ठाकुर ने सहयोग दिया।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


