शाहपुर। धन्वंतरि आईटीआई रैत में भगवान विश्वकर्मा पूजा के पावन अवसर पर धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर उप मुख्य सचेतक एवं विधायक केवल सिंह पठानिया और एसडीएम शाहपुर गणेश ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान विधायक केवल सिंह पठानिया ने भगवान विश्वकर्मा की विधिवत पूजा-अर्चना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित की गई और पूजा कार्यक्रम संपन्न हुआ। विधायक ने सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को सृजन, निर्माण, तकनीकी कौशल और शिल्पकला का प्रतीक माना जाता है। उनका जीवन मेहनत, हुनर और समर्पण के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
पठानिया ने कहा कि आईटीआई और तकनीकी शिक्षण संस्थान युवाओं को हुनरमंद बनाकर आत्मनिर्भर बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। आज के समय में तकनीकी शिक्षा और व्यावसायिक प्रशिक्षण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद जरूरी हैं।

इस अवसर पर धन्वंतरि इंस्टीट्यूट के एमडी कैप्टन निर्मल भंड्राल सहित संस्थान का पूरा स्टाफ, छात्र-छात्राएं और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


