हिमाचल में शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को सरकार की बड़ी सौगात, पार्ट टाइम वाटर कैरियर और दैनिक वेतनभोगी चपरासियों की सेवाएं होंगी नियमित

Date:

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में कार्यरत पात्र पार्ट टाइम वाटर कैरियर और दैनिक वेतनभोगी चपरासियों की सेवाओं को नियमित करने की मंजूरी दे दी है। वर्ष 2026 के लिए पात्र कर्मचारियों का नियमितीकरण किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, यह पूरी प्रक्रिया 10 सितंबर 2026 को जारी दिशा-निर्देशों के तहत पूरी की जाएगी।

Advertisement​

सरकार से मंजूरी मिलने के बाद उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने भी 5 नवंबर को प्रदेश के सभी जिला उपनिदेशकों को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए हैं।

उपनिदेशकों को दिए गए ये निर्देश

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, किन्नौर, कुल्लू, लाहौल-स्पीति, मंडी, शिमला, सिरमौर और सोलन के जिला उपनिदेशकों को अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले पात्र चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के नियमितीकरण की प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। यह कार्रवाई संलग्न सूची और सरकार की ओर से समय-समय पर जारी की गई शर्तों के अनुसार करनी होगी।

Advertisement

सरकार के संज्ञान में आया है कि सिरमौर जिला के उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण और तैनाती का प्रस्ताव पहले प्राप्त नहीं हुआ था। ऐसे में सिरमौर के उपनिदेशक को अलग से प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

इस प्रस्ताव में पात्र कर्मचारियों के नाम वरिष्ठता क्रम के अनुसार शामिल करने होंगे। साथ ही, उपलब्ध स्वीकृत रिक्त पदों का भी विवरण देना होगा। कर्मचारियों की सेवाएं नियमित करने पर तभी विचार किया जाएगा, जब सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी मिल जाएगी और निर्धारित पात्रता शर्तें पूरी होंगी।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल बिजली बोर्ड में फर्जी सर्टिफिकेट से नौकरी पाने का खुलासा, पूर्व JE समेत 3 के खिलाफ FIR; कर्नाटक, राजस्थान और NIOS ने प्रमाणपत्रों...

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड में फर्जी शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी पाने का मामला सामने आया है। विजिलेंस ने पूर्व JE समेत तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। कर्नाटक, राजस्थान और NIOS ने संबंधित प्रमाणपत्र जारी करने से इन्कार किया है।

नीरज भारती और विनय शर्मा ने फेसबुक अकाउंट बैन के खिलाफ हाईकोर्ट में दी चुनौती, मेटा को लगा झटका; 26 नवंबर को होगी अगली...

नीरज भारती और पूर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता विनय शर्मा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर लगाए गए प्रतिबंध के खिलाफ हिमाचल हाईकोर्ट में अलग-अलग याचिकाएं दायर की हैं। नीरज भारती के मामले में मेटा के पेश न होने पर अदालत ने उसके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई के आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई 26 नवंबर 2026 को होगी।

कांगड़ा के शहद की पहचान लौटाने के लिए विधायक केवल सिंह पठानिया ने संभाला मोर्चा, कल्याडा में मधुमक्खी पालकों से मिले; 29 परिवारों को...

शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने कल्याडा में मधुमक्खी पालकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में मधुमक्खी पालन से जुड़े 29 परिवार पंजीकृत हैं और सभी को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हरसंभव मदद की जाएगी।

दो दिनों में शाहपुर ने खोए दो अनमोल व्यक्तित्व, पहले राकेश चौहान (पिंका) और अब साहित्यकार रमेश चंद्र मस्ताना के निधन से क्षेत्र में...

शाहपुर में दो दिनों के भीतर राकेश चौहान (पिंका) और साहित्यकार रमेश चंद्र मस्ताना के निधन से शोक की लहर है। सोशल मीडिया पर साझा की गई एक भावुक पोस्ट में दोनों को श्रद्धांजलि देते हुए जिंदगी की अनिश्चितता और इस अपूरणीय क्षति का जिक्र किया गया।