कांगड़ा जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने पठियार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को चिट्टे (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.76 ग्राम चिट्टा बरामद किया। इस दौरान उसकी मोटरसाइकिल को भी कब्जे में ले लिया गया।

जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना नगरोटा बगवां की टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार अंकुश सिंह (31), निवासी सूरजपुर, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उसके पास से 4.76 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ND&PS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली गई है। मामले में आगे की जांच जारी है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


