Kangra: शाहपुर में किसानों को बड़ी राहत! 21 करोड़ से बन रहीं सिंचाई कूहलें, 18.77 लाख से बनेगा खेत संपर्क मार्ग; अब खेतों तक पहुंचेंगे वाहन

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 30 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में किसानों को सिंचाई की बेहतर सुविधाएं देने के लिए करीब 21 करोड़ रुपये के विकास कार्य चल रहे हैं। इनमें जाइका के तहत लगभग 8 करोड़ रुपये और जलशक्ति विभाग के माध्यम से करीब 13 करोड़ रुपये के कार्य शामिल हैं। यह जानकारी शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शुक्रवार को कल्याडा में 18.77 लाख रुपये की लागत से बनने वाले खेत संपर्क मार्ग का भूमि पूजन करने के बाद दी।

Advertisement

केवल सिंह पठानिया ने बताया कि कल्याडा में 1.26 करोड़ रुपये की लागत से अम्बोटी कूहल का निर्माण किया जा रहा है। इसका करीब 50 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। धान की फसल के कारण निर्माण कार्य में कुछ देरी हुई थी, लेकिन अब फसल कटाई पूरी होने के बाद इसे जल्द पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि जाइका के माध्यम से क्षेत्र में चलाए जा रहे अधिकांश विकास कार्य पूरे हो चुके हैं और बाकी काम भी जल्द पूरे कर जनता को समर्पित किए जाएंगे। उनके अनुसार, अपने पौने चार साल के कार्यकाल में जाइका के तहत करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे करवाकर जनता को समर्पित किए जा चुके हैं।

Advertisement​

18.77 लाख के खेत संपर्क मार्ग से किसानों को क्या फायदा होगा?

विधायक ने बताया कि कल्याडा में बनने वाले खेत संपर्क मार्ग का मुख्य उद्देश्य किसानों के खेतों तक वाहनों की पहुंच सुनिश्चित करना है। इससे किसान अपनी फसल को आसानी से खेतों से घर और मंडियों तक पहुंचा सकेंगे। खेतों तक वाहन पहुंचने से कृषि कार्यों में सुविधा होगी और किसानों का समय और मेहनत दोनों बचेंगे।

उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार और किसानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस मार्ग के निर्माण के लिए धनराशि उपलब्ध करवाने पर उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार का आभार जताया।

कल्याडा स्कूल पर भी खर्च होंगे 70 लाख रुपये

पठानिया ने बताया कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याडा में भी करीब 70 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस अवसर पर पंचायत के पूर्व प्रधान बलवीर चौधरी ने पंचायत में हुए विकास कार्यों का श्रेय विधायक को देते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में पंचायत के साथ-साथ पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। नागनपट्ट पंचायत के प्रधान सुशील ने भी अपनी पंचायत में करवाए जा रहे कार्यों के लिए विधायक का आभार व्यक्त किया।

जाइका की बीपीएम डॉ. अंकिता ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और क्षेत्र में जाइका के माध्यम से चल रही विकास परियोजनाओं और जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। कल्याडा पंचायत की प्रधान नीलम ने विधायक का स्वागत शाल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंट कर किया। उन्होंने पंचायत की विभिन्न मांगें भी उनके सामने रखीं।

कार्यक्रम में जाइका के जिला प्रबंधक डॉ. योगिन्द्र पॉल, एसएमएस डॉ. रजनीश, जलशक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता अमित डोगरा, राजेन्द्र वालिया, गुलशन और अधिराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि, महिलाएं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: ज्वालामुखी मंदिर का बदलेगा पूरा स्वरूप! बस स्टैंड से मंदिर तक होगा सौंदर्यीकरण, बिजली की तारें होंगी भूमिगत; दिव्यांगों के लिए भी खास...

हिमाचल के शक्तिपीठ श्री ज्वालामुखी मंदिर और शहर का स्वरूप बदलने की तैयारी है। मंदिर के मास्टर प्लान में बस स्टैंड से मंदिर तक सड़क का सौंदर्यीकरण, बिजली की तारें भूमिगत करने, पेयजल व्यवस्था सुधारने और दिव्यांग व बुजुर्ग श्रद्धालुओं के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया गया है।

Kangra: हिमाचल के आयुष ने हाई जंप में रचा इतिहास, 1.83 मीटर की छलांग से तोड़ा राज्य रिकॉर्ड; अब करनाल में दिखाएंगे दम

67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में हमीरपुर नहीं, बल्कि कांगड़ा के कोटला स्कूल के आयुष ने 1.83 मीटर की छलांग लगाकर हाई जंप का राज्य रिकॉर्ड तोड़ दिया। साहिल ने ट्रिपल जंप में गोल्ड मेडल जीता। अब दोनों खिलाड़ी करनाल में होने वाली प्रतियोगिता में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Chester Hills के खिलाफ RERA में शिकायत वापस, ऑनलाइन और कागजी दस्तावेजों में मिली गड़बड़ी; अब नए सिरे से होगी कार्रवाई?

चेस्टर हिल्स के खिलाफ हिमाचल रेरा में चल रही शिकायत शिकायतकर्ता ने वापस ले ली है। ऑनलाइन आवेदन और कागजी दस्तावेजों में विसंगतियां मिलने के बाद रेरा की दो सदस्यीय पीठ ने शिकायत वापस लेने की अनुमति दी। अब शिकायतकर्ता जरूरी दस्तावेजों के साथ नए सिरे से याचिका दायर कर सकता है।

ऊना के बल्क ड्रग पार्क की धीमी रफ्तार पर PM मोदी नाराज, 30 दिन में जमीन ट्रांसफर का अल्टीमेटम; 2028 तक खिंच सकता है...

ऊना के हरोली में बन रहे बल्क ड्रग पार्क की धीमी प्रगति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नाराजगी जताई है। पीएम ने 30 दिन में भूमि हस्तांतरण और परियोजना से जुड़े अन्य कार्यों के संशोधित लक्ष्य तय करने के निर्देश दिए हैं। मार्च 2027 तक पूरा होने वाला प्रोजेक्ट अब 2028 तक खिंचने के आसार हैं।