रैत: सुधेड़ पंचायत के मतेही गांव में बिजली और सड़क से जुड़ी समस्याओं के समाधान की दिशा में हुए कार्यों को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया का आभार जताया। बिशन दास और भरत जरयाल के नेतृत्व में ग्रामीण रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे और विधायक का धन्यवाद किया।
ग्रामीणों ने बताया कि मतेही गांव में बिजली की समस्या लंबे समय से परेशानी का कारण बनी हुई थी। विधायक केवल सिंह पठानिया के प्रयासों से गांव में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली व्यवस्था में सुधार की उम्मीद जगी है। इसके साथ ही गांव में सड़क निर्माण का कार्य भी करवाया जा रहा है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है।

बिशन दास और भरत जरयाल के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने विधायक का धन्यवाद करते हुए कहा कि गांव की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया गया और उनके समाधान की दिशा में काम किया गया है। ग्रामीणों ने बिजली और सड़क से जुड़ी समस्याओं पर किए जा रहे कार्यों को लेकर खुशी जताई।
विधायक केवल सिंह पठानिया ने ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में सड़क, बिजली, पानी और अन्य मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


