राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का गठन किया गया। छात्र संघ के गठन को लेकर आयोजित कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान विभिन्न पदों के लिए छात्र प्रतिनिधियों का चयन किया गया और उन्हें अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
सीएससीए के गठन के तहत रेखा को अध्यक्ष, कल्पना को उपाध्यक्ष, राजीव को सचिव और पल्लवी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। वहीं, कक्षा प्रतिनिधियों के रूप में ईशा शर्मा, सानिया कुमारी और किरणा देवी को जिम्मेदारी दी गई।

सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सुहानी और सोनम को सदस्य बनाया गया। खेलकूद गतिविधियों में अक्षय कुमार को छात्र खेल सदस्य और प्रियंका कुमारी को छात्रा खेल सदस्य नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना यानी NSS के लिए विशाल कुमार और अवंतिका को सदस्य बनाया गया। इसके अलावा हिस्टॉरिकल सोसायटी की सदस्य के रूप में सलमा और रेड रिबन सोसायटी की सदस्य के रूप में नताशा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
कार्यक्रम में शिक्षक वर्ग से प्रोफेसर मनोज कुमार, प्रोफेसर हाकम चंद, डॉ. आशा मिश्रा और प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे। छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह को और आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार ने सीएससीए के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आयोजकों, शिक्षक वर्ग और विद्यार्थियों की सराहना की। साथ ही छात्र प्रतिनिधियों से महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक और अन्य गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान सुहानी, रेखा और सानिया ने संगीत की प्रस्तुतियों से समारोह की शोभा बढ़ाई। इससे कार्यक्रम का माहौल और भी उत्साहपूर्ण हो गया। अंत में महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर मनोज कुमार ने केंद्रीय छात्र संघ के सभी सदस्यों को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बधाई दी।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


