Kangra: शाहपुर में 25 करोड़ का बड़ा प्रोजेक्ट, इको विलेज से बदलेगी तस्वीर! कौड़ियां में बस सेवा भी शुरू, वर्षों पुरानी मांग पूरी

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 27 अक्तूबर। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास को लेकर कई बड़ी योजनाओं पर काम चल रहा है। शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने बताया कि भंद्रेला में 25 करोड़ रुपये की लागत से परमार्थ इको विलेज का निर्माण किया जा रहा है। पूजनीय गुरु श्री चिदानंद सरस्वती जी के सानिध्य में बन रहे इस इको विलेज को वैदिक परंपराओं पर आधारित रखा गया है। यहां ऑर्गेनिक फार्मिंग के साथ गरीब बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी।

भरूपलाहड़ में नवनिर्मित पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण करने के बाद केवल सिंह पठानिया ने बताया कि 31 अक्तूबर को परमार्थ इको विलेज में महामहिम राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री को भी इस कार्यक्रम में लाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने परियोजना की अनुमति देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया और संबंधित विभागों को सभी कार्य जिम्मेदारी के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

Advertisement

पठानिया ने 46 लाख रुपये की लागत से तैयार भरूपलाहड़ पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण किया। इस पंचायत भवन पर कुल 1.14 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग के तहत करीब 8.50 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न भवनों के निर्माण कार्य प्रगति पर हैं। पंचायत भवन बनने से पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को अपने कामकाज के निपटारे में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि लंज में 3.39 करोड़ रुपये की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र यानी सीएचसी भवन का निर्माण कार्य जारी है। लंज स्वास्थ्य संस्थान में अल्ट्रासाउंड मशीन भी पहुंच चुकी है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं, राजकीय प्राथमिक स्कूल मनेई में मरम्मत कार्यों के लिए 7 लाख रुपये जारी किए गए हैं।

स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान रेणु बाला ने मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया के पंचायत में पहुंचने और पंचायत भवन का लोकार्पण करने के लिए उनका आभार जताया। जिला परिषद सदस्य मीना राणा और पूर्व जिला परिषद सदस्य नीना ठाकुर ने भी कार्यक्रम में अपने विचार रखे।

कार्यक्रम में जिला सेशन जज इलाहाबाद न्यायमूर्ति श्री उमेश सरोही और अतिरिक्त कमिश्नर एक्साइज राजीव डोगरा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कौड़ियां में निजी बस सेवा शुरू, वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी

इससे पहले विधायक केवल सिंह पठानिया ने अप्पर लंज पंचायत के कौड़ियां में निजी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से हारचक्कियां, सलाड़ी, कौड़ियां, कल्लर, घाड़, अम्बी, संध और हार सहित आसपास के गांवों के लोगों को परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बस सेवा शुरू होने से क्षेत्र की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।

विधायक ने शिक्षा विभाग को राजकीय प्राथमिक स्कूल कौड़ियां के भवन का निरीक्षण करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कौड़ियां की हरिजन बस्ती में 5 लाख रुपये की लागत से रास्ते का निर्माण जल्द शुरू करने और क्षेत्र में सरकारी बस का रूट बढ़ाने की बात कही।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अधिकारी सचिन ठाकुर, अधिशासी अभियंता ग्रामीण विकास विभाग नेगी, बीडीओ रैत योगेंद्र, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल, एसडीओ जलशक्ति बलविंदर, एसडीओ लोक निर्माण अनुराग, सरिता सैनी, सहायक अभियंता अजय डोगरा, रीना पठानिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, कांग्रेस प्रधान सुर्जन, बलजीत कौर, प्रधान वीना, सुमन मेहरा और कैप्टन कपूर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रिड़कमार कॉलेज में HIV/AIDS जागरूकता की पहल, स्लोगन राइटिंग में शिवानी और पोस्टर मेकिंग में ईशा देवी ने मारी बाजी

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में रेड रिबन क्लब ने एचआईवी/एड्स जागरूकता के लिए पोस्टर मेकिंग और स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। स्लोगन राइटिंग में शिवानी ने प्रथम और पोस्टर मेकिंग में ईशा देवी ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को जागरूक करना और सामाजिक भ्रांतियों को दूर करना था।

नगरोटा में पटाखे बेचने की जगह तय, गांधी ग्राउंड में ही लगेगी दुकान! जानें बिक्री का समय और आवेदन की आखिरी तारीख

दीपावली के दौरान नगरोटा बगवां में पटाखों की बिक्री के लिए गांधी ग्राउंड को चिन्हित किया गया है। दुकानदार केवल ग्रीन पटाखे बेच सकेंगे और बिक्री का समय सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। अनुमति के लिए 6 नवंबर दोपहर 2 बजे तक आवेदन किया जा सकेगा।

रिड़कमार कॉलेज में छात्र संघ का गठन, रेखा बनीं अध्यक्ष; जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

राजकीय महाविद्यालय रिड़कमार में केंद्रीय छात्र संघ (CSCA) का गठन किया गया। रेखा को अध्यक्ष, कल्पना को उपाध्यक्ष, राजीव को सचिव और पल्लवी को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं।

हिमाचल के होमगार्ड जवानों की हुई बल्ले-बल्ले! अब हर महीने मिलेगा 30,330 रुपये मानदेय, नवंबर में खाते में आएगा बढ़ा हुआ DA

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने होमगार्ड स्वयंसेवकों का महंगाई भत्ता 45% से बढ़ाकर 50% कर दिया है। संशोधन के बाद कुल मासिक मानदेय 30,330 रुपये तय हुआ है। बढ़े हुए डीए का नकद भुगतान अक्टूबर 2026 के मानदेय के साथ नवंबर में किया जाएगा। जुलाई 2023 से सितंबर 2026 तक के एरियर का भुगतान अलग आदेशों के अनुसार होगा।