शाहपुर। कांगड़ा जिले के विद्युत उपमंडल चड़ी के अंतर्गत आने वाले कई गांवों और क्षेत्रों में 26 अक्तूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड की ओर से 11 केवी ADIT फीडर, BANDI SPUR और हाडा स्पर पर रखरखाव एवं मरम्मत का कार्य किया जाएगा। इसके चलते संबंधित क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली बंद रहेगी। हालांकि, हाडा स्पर से जुड़े क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति कार्य पूरा होने तक बाधित रहेगी।

विद्युत उपमंडल चड़ी के सहायक अभियंता ई. आशीष कुमार के अनुसार, 11 केवी ADIT फीडर पर मरम्मत कार्य के कारण चमियारा, पलोथा सुखूघाट, सैल, लांगा और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
वहीं, 11 केवी BANDI SPUR पर रखरखाव कार्य के चलते बंढी, नागनपट्ट, कलियारा, स्वाला, लोअर ओडर और आसपास के गांवों में भी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
इसके अलावा, 11 केवी हाडा स्पर पर मरम्मत कार्य के कारण रैली का बाग, मिलिट्री एरिया, राख, हाडा, उन्नी और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड ने आम जनता से अपील की है कि रखरखाव एवं मरम्मत कार्य को सुरक्षित और समयबद्ध तरीके से पूरा करने में सहयोग करें। बोर्ड ने बिजली बंद रहने से होने वाली असुविधा के लिए खेद जताते हुए उपभोक्ताओं से आवश्यक सतर्कता बरतने का अनुरोध किया है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


