हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कल्याड़ा (जिला कांगड़ा) में युवाओं को कृषि क्षेत्र की नई संभावनाओं से जोड़ने के लिए ‘नेक्स्ट जनरेशन’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना (HPCDP), JICA-ODA के अंतर्गत ब्लॉक परियोजना प्रबंधन इकाई (BPMU), शाहपुर की ओर से बीपीएम डॉ. अंकिता शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कृषि विविधीकरण, आधुनिक कृषि तकनीकों, कृषि आधारित उद्यमिता, कौशल विकास, स्वरोजगार और भविष्य में उपलब्ध आजीविका के अवसरों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि नई तकनीकों और नवाचारों को अपनाकर कृषि क्षेत्र में रोजगार और व्यवसाय के नए विकल्प तलाशे जा सकते हैं।
इस अवसर पर कृषि प्रसार अधिकारी साहिल, विपणन अधिकारी अखिल पठानिया, कृषि अधिकारी अभिषेक और श्रेया उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं से परिचित करवाया और उन्हें कृषि आधारित रोजगार तथा उद्यमिता के अवसर अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र की संभावनाओं के प्रति जागरूक करना और उन्हें नवाचार, उद्यमिता तथा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। यह पहल युवाओं को कृषि एवं ग्रामीण विकास से जोड़ने और उनके भविष्य के लिए आजीविका के नए विकल्पों की जानकारी देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


