Kangra: धर्मशाला में नवंबर में हो सकता है विधानसभा का शीतकालीन सत्र, शाहपुर दशहरा में विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया का बड़ा ऐलान

Date:

--Advertisement--

शाहपुर, 20 अक्तूबर। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि धर्मशाला में विधानसभा का शीतकालीन सत्र नवंबर माह में आयोजित करने का प्रस्ताव है। उन्होंने सोमवार को जिला स्तरीय शाहपुर दशहरा उत्सव की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए यह जानकारी दी।

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में मुख्यमंत्री से बातचीत हुई है। पर्यटकों और आमजन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नवंबर में विधानसभा का सत्र आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है।

शाहपुर पहुंचने पर विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर एसडीएम डॉ. गणेश ठाकुर सहित विभिन्न अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कुलदीप सिंह पठानिया ने नवरात्रों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केवल सिंह पठानिया की दूरदर्शी सोच से शाहपुर दशहरा उत्सव लगातार आगे बढ़ रहा है और आने वाले समय में यह अपनी नई पहचान स्थापित करेगा।

उन्होंने शाहपुर की जनता की ओर से मिले स्नेह और सम्मान के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केवल सिंह पठानिया विधानसभा में जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हैं और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विधायकों में शामिल हैं।

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शाहपुर दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा की।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा अध्यक्ष का स्वागत करते हुए कहा कि उन्हें सदैव उनका मार्गदर्शन और स्नेह मिलता रहा है। उन्होंने भविष्य में भी उनके सहयोग और आशीर्वाद की अपेक्षा जताई।

कार्यक्रम में एसडीएम शाहपुर डॉ. गणेश ठाकुर, एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया, नगर पंचायत अध्यक्ष बविता, उपाध्यक्ष राजीव पटियाल, पार्षदगण, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, वरिष्ठ कांग्रेस नेता वरयाम सिंह और ओंकार राणा, जिला परिषद सदस्य सुरेंद्र ठाकुर और संदीप, भटियात ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजय कंवर, कांग्रेस जिला महासचिव अजय बबली, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, प्रदीप बलौरिया, नीना ठाकुर, सरिता सैनी और मनीष पटियाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, पंचायत प्रतिनिधि एवं अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में 21 और 22 अक्तूबर को बिजली कटौती, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक इन इलाकों में बंद रहेगी बिजली

धर्मशाला में 21 और 22 अक्तूबर को बिजली लाइनों के रखरखाव के चलते कई इलाकों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। जानें दोनों दिन किन क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

Kangra: रैत में 5 करोड़ के राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल की नींव, पुराने स्कूल पहुंचे केवल सिंह पठानिया तो भावुक हुए; बोले- विद्यार्थियों को...

रैत में 5 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल का उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने शिलान्यास किया। पुराने विद्यालय में पहुंचे पठानिया विद्यार्थी जीवन की यादों को लेकर भावुक हुए।

Kangra: शाहपुर में एंटी-चिट्टा वाकाथॉन से नशे के खिलाफ बड़ा संदेश, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने का किया ऐलान

शाहपुर में चिट्टे के खिलाफ एंटी-चिट्टा वाकाथॉन का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शिमला से वर्चुअल माध्यम से संबोधित करते हुए नशे के खिलाफ जनभागीदारी का आह्वान किया और शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा देने की घोषणा की।

Kangra: धर्मशाला की 13 साल की आकासा शर्मा का कमाल, लगातार तीसरी बार बनीं हिमाचल की सबसे तेज U-15 स्केटर; जीते 2 गोल्ड और...

धर्मशाला की 13 वर्षीय आकासा शर्मा ने तीसरी हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 500 और 1,000 मीटर रेस में गोल्ड मेडल जीते। उन्होंने अंडर-15 वर्ग में चैंपियंस ट्रॉफी हासिल कर लगातार तीसरी बार हिमाचल की सबसे तेज स्केटर बनने का गौरव पाया।