शाहपुर, 15 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने अपने स्वर्गीय पिता कर्म सिंह पठानिया की स्मृति में तल माता मंदिर मार्ग पर बनाए गए भव्य मुख्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों का लोकार्पण किया। इनका निर्माण उनकी माता विद्या देवी ने करवाया है। इस अवसर पर केवल सिंह पठानिया ने विधिवत पूजा-अर्चना और हवन किया तथा माता रानी का आशीर्वाद लिया।
धार्मिक आस्था से जुड़े इस कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मंदिर परिसर में माता रानी के दर्शन किए और शाहपुर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। लोकार्पण के बाद मंदिर परिसर में श्रद्धा का माहौल रहा। श्रद्धालुओं और कार्यक्रम में शामिल लोगों के लिए भंडारे का आयोजन भी किया गया, जहां लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
केवल सिंह पठानिया ने कहा कि माता रानी के आशीर्वाद से यह पुण्य कार्य संपन्न हो पाया है। उन्होंने प्रार्थना की कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के सभी निवासी सुखी, स्वस्थ और खुशहाल रहें। क्षेत्र में आपसी भाईचारा, प्रेम और सद्भाव बना रहे तथा हर परिवार के जीवन में सुख-समृद्धि आए।
उन्होंने कहा कि धार्मिक स्थलों का समाज में विशेष महत्व है। ये स्थान लोगों की आस्था और विश्वास के केंद्र होने के साथ-साथ श्रद्धा, सकारात्मकता और आपसी जुड़ाव का संदेश भी देते हैं। उन्होंने माता रानी से समस्त क्षेत्रवासियों पर अपनी कृपा बनाए रखने की कामना की।
तल माता मंदिर मार्ग पर मुख्य प्रवेश द्वार और सीढ़ियों के निर्माण से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। यह पहल स्वर्गीय कर्म सिंह पठानिया की स्मृति को समर्पित है, जिसे उनकी पत्नी विद्या देवी ने साकार किया है।
कार्यक्रम में ओएसडी आयुर्वेद डॉ. सुनीत पठानिया, एटीसी शाहपुर की प्रभारी एवं वैज्ञानिक अधिकारी डॉ. सुनंदा पठानिया, एचआरटीसी बीओडी निदेशक विवेक राणा, नवनीत शर्मा, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, कंवर सिंह, प्रसिद्ध लोक गायक ईशांत भारद्वाज, पूर्व जिला परिषद सदस्य रीतिका शर्मा, नीना ठाकुर, अक्षय अत्री, शशि शर्मा, राजेंद्र शर्मा, डॉ. श्रीकांत, गोवर्धन सिंह, पप्पू, सुरेश, प्रधान शिल्पा, उपप्रधान हंस राज, सरिता सैनी, रीना पठानिया, जानवी महाजन, अनीता धीमान, सुशील बलोरिया, ओम राज और भलेड के उपप्रधान पवन सहित धारकण्डी क्षेत्र की मातृ शक्ति और शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से आए नागरिक उपस्थित रहे।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


