Una: BSF की 56 वर्षीय महिला हैड कांस्टेबल अंजना कुमारी का निधन, जम्मू से गांव पहुंचा पार्थिव शरीर; सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Date:

--Advertisement--

ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के जोह गांव की निवासी और सीमा सुरक्षा बल (BSF) में हैड कांस्टेबल के पद पर तैनात अंजना कुमारी (56) का सोमवार को निधन हो गया। वह वर्तमान में जम्मू में BSF की 141वीं बटालियन में अपनी सेवाएं दे रही थीं। मंगलवार को जोह गांव के मोक्षधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान खड़का कैंप से पहुंची BSF की विशेष टुकड़ी ने उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ सशस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी।

स्थानीय निवासी राजीव कालिया ने बताया कि अंजना कुमारी जम्मू में ड्यूटी के दौरान अचानक अस्वस्थ हो गई थीं। इसके बाद उन्हें तुरंत चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई गई। पहले जम्मू में उनका उपचार किया गया और स्थिति में सुधार न होने पर बाद में चंडीगढ़ में इलाज करवाया गया। हालांकि, डॉक्टर उन्हें बचा नहीं सके। मंगलवार को जब उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव पहुंचा तो पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

पति भी BSF में थे, 2006 में ड्यूटी के दौरान हुआ था निधन

अंजना कुमारी के निधन के साथ उनके परिवार से जुड़ा एक बेहद दुखद पहलू भी सामने आया। उनके पति राकेश कुमार भी BSF की 90वीं बटालियन में हैड कांस्टेबल के पद पर सेवाएं दे रहे थे। वर्ष 2006 में पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में ड्यूटी के दौरान बीमारी के चलते उनका निधन हो गया था।

पति के निधन के बाद अंजना कुमारी ने अकेले ही परिवार की जिम्मेदारी संभाली और अपने दोनों बेटों शुभम और अभिषेक का पालन-पोषण किया। अब उनके निधन से दोनों बेटों के सिर से मां का साया भी उठ गया है। मंगलवार को अंतिम संस्कार के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने नम आंखों से अपनी बहादुर बेटी को अंतिम विदाई दी।

विधायक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने जताया शोक

गगरेट विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश कालिया ने अंजना कुमारी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त करते हुए उन्हें ढांढस बंधाया।

वहीं, प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर भी जोह गांव पहुंचे और अंतिम यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत अंजना कुमारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

 

Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: धर्मशाला में जुटेंगे देशभर के 100 से ज्यादा वरिष्ठ अधिकारी, ई-गवर्नेंस पर बनेगा नया ब्लूप्रिंट; जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह भी होंगे...

धर्मशाला में 16 और 17 अक्टूबर को ई-गवर्नेंस पर राष्ट्रीय बैठक आयोजित होगी, जिसमें देशभर के 100 से अधिक प्रधान सचिव स्तर के अधिकारी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है।

Himachal: राहुल गांधी के हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए CM सुक्खू, दिल्ली के बाद अब स्पीति में रहेगा रात्रि ठहराव; जानें पूरा कार्यक्रम

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू राहुल गांधी के नई दिल्ली स्थित आवास पर आयोजित हाई टी कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद उनका स्पीति के रंगरीक जाने का कार्यक्रम है, जहां वह सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम सहित कई विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और जनसभा में शामिल होंगे।

Mandi: घर-घर डाक पहुंचाने वाली निधि अब चेन्नई में दिखाएंगी क्रिकेट का दम, भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन

मंडी मुख्य डाकघर में पोस्टमैन के पद पर तैनात उत्तर प्रदेश के बिजनौर की निधि का भारतीय महिला टेनिस बॉल क्रिकेट टीम में चयन हुआ है। वह 26 से 29 अक्टूबर तक चेन्नई में होने वाली एशियन टेनिस बॉल क्रिकेट चैंपियनशिप में ऑलराउंडर के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

Hamirpur Medical College Ragging Case: MBBS जूनियर छात्रों से कथित रैगिंग पर जांच तेज, 9 प्रशिक्षु संदेह के घेरे में; दोषी मिले तो हो...

डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों से कथित रैगिंग के मामले में एंटी रैगिंग कमेटी ने जांच तेज कर दी है। मामले में 9 प्रशिक्षुओं की पहचान हुई है और आरोप सही पाए जाने पर दोषी छात्रों के निष्कासन समेत सख्त कार्रवाई की जा सकती है।