हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के नियमित विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। बिना लेट फीस के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर निर्धारित की गई है।
बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी पात्र विद्यार्थियों का पंजीकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समय रहते प्रक्रिया पूरी करने से अंतिम समय में किसी तरह की तकनीकी समस्या या अन्य असुविधा से बचा जा सकेगा।
बोर्ड ने स्कूल प्रभारियों से पंजीकरण की स्थिति की लगातार समीक्षा करने की अपील की है। साथ ही विद्यार्थियों का विवरण सावधानीपूर्वक दर्ज करने और बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। बोर्ड का कहना है कि समय पर पंजीकरण पूरा होने से विद्यार्थियों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से भी बचाया जा सकेगा।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


