Chamba: चम्बा में भू-माफियाओं के खिलाफ आमरण अनशन, राजेंद्र कुमार का प्रशासन पर गंभीर आरोप

Date:

--Advertisement--

चम्बा जिले के सलूणी क्षेत्र की ग्राम पंचायत मैण के दिहोई गांव में रहने वाले राजेंद्र कुमार ने भू-माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उनका आरोप है कि तेलका बाजार में उनके पिता के पुश्तैनी मकान पर भू-माफियाओं ने तीन साल से कब्जा जमा रखा है। माफियाओं ने न केवल मकान में तोड़फोड़ की, बल्कि पत्थर तक चुरा लिए।

राजेंद्र ने इस मुद्दे को लेकर चम्बा, सलूणी, और शिमला तक अधिकारियों और मुख्यमंत्री से गुहार लगाई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। इससे पहले उन्होंने तहसील कार्यालय तेलका में भी अनशन किया था, जहां पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया था। हालांकि, राजस्व विभाग ने मकान से संबंधित उनके दस्तावेजी कार्य पूरे कर दिए हैं, लेकिन भू-माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।

Advertisement – HIM Live Tv

राजेंद्र का कहना है कि पुलिस प्रशासन भू-माफियाओं को बचाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि सात दिनों के भीतर माफियाओं की गिरफ्तारी नहीं हुई और उनके खिलाफ धारा 380 और 457 के तहत कार्रवाई नहीं हुई, तो उनका आमरण अनशन जारी रहेगा।

डीसी चंबा मुकेश रेपस्वाल ने कहा है कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

Kangra: शाहपुर में भारी बारिश का कहर: फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर उठे सवाल, दुकानों में घुसा पानी और लाखों के नुकसान की...

शाहपुर में भारी बारिश के दौरान फोरलेन की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल उठे। बंदला पुल के पास कई दुकानों में पानी घुसने से दवाइयों और अन्य सामान के नुकसान की आशंका है। प्रभावित व्यापारियों ने मुआवजे और ड्रेनेज व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है।

Kangra: धर्मशाला में 26 अगस्त को इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला में विद्युत लाइनों के सामान्य रखरखाव के चलते 26 अगस्त को रक्कड़, दरूणी माता, स्पीति हॉस्टल, दाड़ी बाजार, गबली दाड़ी, लोअर बडोल और अपर बडोल समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। अलग-अलग क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम तक बिजली बंद रहने की सूचना दी गई है।

कश्मीर में 5 आतंकवाद विरोधी ऑपरेशनों में दिखाया अदम्य साहस, हिमाचल के रितेश शर्मा को मिलेगा राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार; 1 सितंबर को अमित शाह...

नादौन से सटे ज्वालामुखी क्षेत्र के अपर घलौर निवासी सैनिक रितेश शर्मा को आतंकवादियों के खिलाफ बहादुरी और अदम्य साहस के लिए भारत सरकार राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार से सम्मानित करेगी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 1 सितंबर को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में उन्हें सम्मानित करेंगे।