शाहपुर, कांगड़ा। शाहपुर के रामेश्वर मंदिर में पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया की याद में शोक सभा आयोजित की गई। इस दौरान उपस्थित लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मिक शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। जनसमूह ने पुष्प अर्पित कर मेजर साहब को श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।
शोक सभा के दौरान विभिन्न लोगों ने मेजर विजय सिंह मनकोटिया के जीवन और उनके कार्यों का उल्लेख करते हुए अपने विचार साझा किए। सभी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर याद किया।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री सरवीन चौधरी, कमल शर्मा, राकेश चौहान, अशोक वशिष्ठ, अभिमन्यु वर्मा, रवि दत्त शर्मा, अभिषेक राणा, नवनीत शर्मा, सत्येंद्र गौतम, रशपाल पठानिया और अनिल चौधरी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


