Kangra: सूरजपुर के लोगों की चेतावनी: पानी की समस्या हल न हुई तो होगा विरोध प्रदर्शन!

Date:

--Advertisement--

ढलियारा पंचायत के सूरजपुर वार्ड नंबर 2 के निवासियों को सर्दी के मौसम में भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने इस समस्या को 5 अगस्त को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन (शिकायत संख्या 1031467) पर दर्ज कराया था, लेकिन इसे 16 अगस्त को बिना समाधान के बंद कर दिया गया।

इसके बाद, लोगों ने देहरा के विधायक कमलेश ठाकुर को एक लिखित शिकायत दी। विधायक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जल शक्ति विभाग को इस पर संज्ञान लेने के निर्देश दिए। बुधवार को जल शक्ति विभाग सुनहेत के एस.डी.ओ. दीपक शर्मा ने मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित निवासियों से चर्चा की।

Advertisement – HIM Live Tv

इस दौरान वार्ड नंबर 2 और 3 के लोगों के साथ बैठक आयोजित की गई। वार्ड नंबर 2 के मेहर चंद, कश्मीर चंद, रामचंद्र और अन्य लोगों ने बताया कि पिछले आठ महीनों से उन्हें पानी की कमी झेलनी पड़ रही है। पूर्व पंचायत समिति सदस्य मेहर चंद ने चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उन्हें विरोध प्रदर्शन का सहारा लेना पड़ेगा।

मुख्य पानी टैंक के पास रहने वाले लोगों ने यह भी कहा कि यदि मौजूदा पानी लाइन पर नए कनेक्शन जोड़े गए, तो समस्या और गंभीर हो जाएगी। पिछले 50 वर्षों से यह समस्या बनी हुई है। कड़ी मशक्कत के बाद पूर्व विधायक ने अस्थायी राहत दी थी, लेकिन अतिरिक्त दबाव से स्थिति फिर बिगड़ सकती है।

जोगिंदर सिंह, बलजीत सिंह, सरला, सीमा और अन्य ने विभाग से मांग की है कि उनकी पानी टंकी से नए कनेक्शन न जोड़े जाएं।

एस.डी.ओ. दीपक शर्मा ने आश्वासन दिया कि विभाग जल्द ही समस्या का समाधान करेगा और पानी की आपूर्ति सुचारु रूप से बहाल की जाएगी।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।

Kangra: शाहपुर में फोरलेन का बड़ा अपडेट, चंबी खड्ड पर 120 मीटर पुल खुला; रैत से लदवाड़ा का सफर अब करीब 1 मिनट में

पठानकोट-मंडी फोरलेन परियोजना के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चंबी खड्ड पर करीब 120 मीटर लंबे पुल को वाहनों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। पुल शुरू होने से रैत से लदवाड़ा पहुंचने में अब करीब एक मिनट लगेगा और वाहनों को चंबी बाजार से होकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।