Una: घालूवाल चोरी मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार

Date:

--Advertisement--

हरोली पुलिस ने घालूवाल में हुई चोरी के एक बड़े मामले को सुलझाते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह मामला 17 सितंबर को सामने आया, जब सलोह गांव निवासी नरेंद्र जसवाल ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार, पिछली रात उन्होंने अपनी रेडीमेड कपड़ों की दुकान बंद की और घर लौट गए। अगली सुबह, जब वे दुकान पर पहुंचे, तो पाया कि शटर टूटा हुआ था और एक शीशा भी टूटा हुआ था। दुकान के अंदर से रेडीमेड कपड़े चोरी हो गए थे।

इसके अलावा, एक किराने की दुकान का ताला तोड़कर 27,000 रुपये की नकदी चोरी की गई, और एक अन्य दुकान से भी सामान गायब पाया गया।

Advertisement – HIM Live Tv

पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और रेडीमेड दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से चोर का हुलिया प्राप्त किया। इस जानकारी के आधार पर मुखबिरों को सक्रिय किया गया। जांच के दौरान, हरोली पुलिस ने होशियारपुर से अमरीक सिंह उर्फ गोरा को गिरफ्तार किया। आरोपी पहले भी पंजाब में कई चोरियों के मामलों में गिरफ्तार हो चुका है।

हरोली थाना प्रभारी सुनील संख्यान ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से अन्य मामलों में भी पूछताछ की जाएगी।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों और निवासियों ने राहत की सांस ली है।

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra Disaster Relief: शाहपुर में आपदा प्रभावित परिवारों को मिली राहत सामग्री, सोलर लालटेन से लेकर मैट्रेस और हाइजीन किट तक बांटी गई

कांगड़ा के आपदा प्रभावित गांवों के परिवारों को शाहपुर में राहत सामग्री वितरित की गई। माउंटेन फोरम हिमालय ने ईजीएफ के सहयोग से एकल महिलाओं, दिव्यांगों और अनुसूचित जाति के जरूरतमंद परिवारों को सोलर लालटेन, मैट्रेस, चादर, बर्तन और हाइजीन किट सहित उपयोगी सामग्री उपलब्ध करवाई।

Himachal Earthquake: सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता के भूकंप से हिली हिमाचल की धरती, शिमला समेत इन 5 जिलों में महसूस हुए झटके; जानें...

हिमाचल प्रदेश में बुधवार सुबह 5:46 बजे 4.0 तीव्रता का भूकंप आया। इसका केंद्र शिमला से करीब 66 किलोमीटर दूर जुब्बल-कोटखाई की दिशा में जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। शिमला, सोलन, सिरमौर, बिलासपुर और मंडी में भूकंप के झटके महसूस किए गए। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Kangra: 27 अगस्त को धर्मशाला के इन इलाकों में बिजली रहेगी बंद, सुबह 9 से शाम 5 बजे तक प्रभावित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी...

धर्मशाला विद्युत उपमंडल नंबर-2 के तहत 27 अगस्त को पुरानी विद्युत लाइनों को बदलने और सामान्य रखरखाव के कारण मस्तपुर, इच्छी, अप्पर चैतडू समेत आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। मौसम खराब होने पर कार्य अगले दिन किया जाएगा।

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित गगल के 60-70 परिवारों को बड़ी राहत, मुआवजे के साथ मिलेगा R&R का लाभ; केवल सिंह पठानिया ने...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार की जद में आने वाले गगल के करीब 60 से 70 परिवारों को उचित मुआवजे के साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन यानी R&R का लाभ देने का आश्वासन सरकार ने दिया है। उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि पात्र प्रभावित परिवारों को उनका हक दिलाने के लिए सरकार गंभीर है।