रैत, कांगड़ा, 2 अक्टूबर 2026: विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत हरनेरा में गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। पंचायत प्रधान मीनाक्षी शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित ग्राम सभा में पंचायत के 325 परिवारों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान गांधी जयंती के अवसर पर ग्रामवासियों ने मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया।
ग्राम सभा के दौरान पंचायत प्रधान मीनाक्षी शर्मा ने ग्रामीणों से संपूर्ण स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया। उन्होंने स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण बनाए रखने के लिए पंचायत के सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की।
ग्राम सभा के सचिव नैतिक डोगरा ने बीबीजी रामजी योजना के बारे में ग्रामीणों को विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने योजना से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में लोगों को अवगत करवाया।
ग्राम सभा में एक महत्वपूर्ण निर्णय भी लिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत में किसी परिवार में बच्चे के जन्म पर 2100 रुपये का शगुन दिया जाएगा। इसके अलावा शादी होने पर 3100 रुपये का शगुन देने का फैसला लिया गया।
गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। स्वच्छता अभियान के साथ लिए गए इन निर्णयों को पंचायत स्तर पर सामाजिक सहयोग और सामुदायिक भागीदारी से जोड़कर देखा जा रहा है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


