शाहपुर। शाहपुर के पूर्व विधायक और हिमाचल प्रदेश के पूर्व पर्यटन मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया का मंगलवार सुबह निधन हो गया। सुबह अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर सामने आते ही शाहपुर, कांगड़ा सहित पूरे प्रदेश के राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई।
मेजर विजय सिंह मनकोटिया लंबे समय तक शाहपुर विधानसभा क्षेत्र और हिमाचल प्रदेश की राजनीति में एक प्रभावशाली और लोकप्रिय चेहरा रहे। उन्होंने विधायक के रूप में शाहपुर का प्रतिनिधित्व किया और प्रदेश सरकार में पर्यटन मंत्री के तौर पर भी अपनी सेवाएं दीं।
अपने राजनीतिक जीवन के दौरान मेजर विजय सिंह मनकोटिया विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर मुखर रहने और जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए जाने जाते रहे। वह कांग्रेस और भाजपा दोनों से जुड़े रहे थे। उनके निधन की खबर के बाद शाहपुर क्षेत्र, कांगड़ा जिले और प्रदेश के राजनीतिक एवं सामाजिक हलकों में शोक की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


