विजिलेंस के सामने फिर पेश हुए सुधीर शर्मा, 40-50 सवालों के दिए जवाब; 2013 से 2023 तक की जांच में मांगी गई जानकारी

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा बुधवार को विजिलेंस कार्यालय में पूछताछ के लिए पहुंचे। करीब दोपहर एक बजे कार्यालय पहुंचे सुधीर शर्मा से जांच से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए गए। पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि विजिलेंस अधिकारियों ने लंबी प्रश्नावली के माध्यम से करीब 40 से 50 सवाल पूछे, जिनके उन्होंने जवाब दे दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच से जुड़ी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज भी उपलब्ध करवाए गए हैं। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार, विजिलेंस की जांच वर्ष 2013 से 2023 तक की अवधि से जुड़ी है और इस दौरान सुधीर शर्मा तथा उनके परिवार से संबंधित विभिन्न पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है। 

सुधीर शर्मा ने कहा कि विजिलेंस की ओर से यदि आगे भी किसी दस्तावेज या अन्य जानकारी की आवश्यकता होगी तो वह दोबारा जांच में शामिल होने के लिए उपस्थित होंगे और पूरा सहयोग करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ की गई कार्रवाई राजनीतिक षड्यंत्र के तहत की गई है। उनका कहना है कि उनके राजनीतिक जीवन में यह पहली एफआईआर है। सुधीर शर्मा ने कहा कि वह चाहते हैं कि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी हो और इसके बाद पूरी सच्चाई प्रदेश की जनता के सामने आए।

घर की लागत और धन के स्रोत को लेकर भी हुई पूछताछ

अपने आवास की लागत को लेकर कैबिनेट मंत्री यादविंद्र गोमा की ओर से दिए गए बयान पर सुधीर शर्मा ने कहा कि उनके घर की लागत, निर्माण और इसके लिए धन के स्रोत से संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका घर सरकारी धन से नहीं बनाया गया है। विजिलेंस ने पहले भी उनके रक्कड़ स्थित आवास के निर्माण, खर्च और उससे जुड़े दस्तावेजों की जानकारी मांगी है। 

सुधीर शर्मा ने कहा कि विजिलेंस जब भी उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाएगी, वह जांच में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जांच एजेंसी को आवश्यक दस्तावेज और जानकारी उपलब्ध करवाकर वह जांच में पूरा सहयोग करेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

हिमाचल में HRTC के बेड़े में शामिल होंगी 350 नई बसें, 250 डीजल और 100 मिनी मिडी बसों की तैयारी; पुरानी बसें होंगी बाहर

हिमाचल में यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए HRTC 350 नई बसें खरीदने की तैयारी में है। इनमें 250 डीजल और 100 मिनी मिडी बसें शामिल होंगी। 25 सितंबर की BOD बैठक में प्रस्ताव पर फैसला संभव है।

HPU में ABVP का जोरदार प्रदर्शन, संशोधन विधेयक की जलाई प्रति; छात्रों की समस्याओं और परिसर हिंसा का मुद्दा भी उठाया

एचपीयू में ABVP ने विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक-2026 के विरोध में प्रदर्शन किया और इसकी प्रति जलाकर विरोध जताया। छात्र समस्याओं और परिसर हिंसा का मुद्दा भी उठाया गया, जबकि HPUTWA का विश्वविद्यालय बचाओ अभियान 22वें दिन जारी रहा।

Kangra: कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर ने जीता अंडर-19 वॉलीबॉल फाइनल

शाहपुर में अंडर-19 बॉयज वॉलीबॉल फाइनल बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका। कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल, शाहपुर पहला सेट जीत चुका था और दूसरे सेट में 4-3 से आगे था। मैच दोबारा शुरू नहीं होने के बाद दोनों टीमों को विजेता घोषित किया गया और कांगड़ा इंटरनेशनल स्कूल को अपर हैंड दिया गया। 21 सितंबर को टीम को ट्रॉफी सौंपी गई।

बैंक ग्राहकों के लिए बड़ी खबर, 27 सितंबर रविवार को भी खुलेंगे सरकारी बैंक; 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित हड़ताल से पहले सरकार...

28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले सरकार ने 27 सितंबर रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को सामान्य रूप से खोलने का फैसला किया है। RBI ने बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम-लिंक शाखाओं और करेंसी चेस्ट को चालू रखने की मंजूरी दी है।