शाहपुर। उपमंडल शाहपुर के तहत विकास खंड रैत की पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधानों, उप-प्रधानों और वार्ड सदस्यों के लिए बुनियादी प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है। विकास खंड अधिकारी रैत योगिंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण की शुरुआत 7 सितंबर से हुई थी और अब तीसरा बैच शुरू हो गया है। कुल 9 बैच को प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो 19 नवंबर तक चलेगा।
विकास खंड अधिकारी योगिंद्र कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायती राज व्यवस्था की कार्यप्रणाली के साथ उनकी भूमिकाओं, अधिकारों और दायित्वों की विस्तृत जानकारी देना है, ताकि वे पंचायतों का प्रभावी और बेहतर संचालन कर सकें।
प्रशिक्षण के दौरान पंचायत प्रतिनिधियों को उनके संवैधानिक, कानूनी, सामाजिक और नैतिक उत्तरदायित्वों के साथ-साथ अधिकारों की जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा स्थानीय स्वशासन की महत्वपूर्ण इकाई के रूप में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका और महत्व पर भी विस्तार से जानकारी साझा की जा रही है।
प्रतिनिधियों को ग्राम पंचायत के प्रशासनिक कार्यों के बारे में जानकारी देते हुए प्रधान, उप-प्रधान, वार्ड सदस्यों और पंचायत सचिव की भूमिकाओं एवं जिम्मेदारियों को भी विस्तार से समझाया जा रहा है। पंचायत स्तर पर विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन, आपसी समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत की बैठक आयोजित करने की प्रक्रिया, एजेंडा तैयार करना, बैठक की कार्यवाही लिखना, कोरम, आय-व्यय के खातों की प्रस्तुति और ऑडिट रिपोर्ट समेत कई महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा ग्राम सभा, महिला ग्राम सभा और उप ग्राम सभा की भूमिका, सदस्यता, शक्तियों तथा बैठकों के आयोजन की प्रक्रिया के बारे में भी प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को पंचायतों के संचालन से जुड़े नियमों और प्रक्रियाओं की व्यावहारिक जानकारी उपलब्ध करवाई जा रही है। इससे प्रतिनिधियों को अपने दायित्वों का प्रभावी ढंग से निर्वहन करने में मदद मिलेगी। साथ ही ग्रामीण स्तर पर विकास कार्यों में लोगों की भागीदारी और पारदर्शिता को बढ़ावा देने में भी यह प्रशिक्षण उपयोगी साबित होगा।
बाइट: योगिंद्र कुमार, विकास खंड अधिकारी, रैत
Watch Full Video on Facebook, Instagram, & YouTube!
Facebook: https://www.facebook.com/share/v/19cx7YCA4N/?mibextid=wwXIfr
Instagram: https://www.instagram.com/reel/Ddn819ZFt4j/?stkn=cnNmbnJrdGJlaGZw
YouTube: https://youtu.be/XXaa0vX5BRQ?si=4TrBcFjTDwQIG5bn



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


