Kangra: धर्मशाला मैच से पहले हवाई किराये में भारी उछाल, दिल्ली से कांगड़ा का टिकट 22,832 रुपये तक; अभी 4 हजार तक है किराया

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 29 सितंबर से प्रस्तावित भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीमों के बीच मल्टी डे मुकाबले को लेकर दिल्ली से गगल (कांगड़ा) आने वाले यात्रियों की जेब पर बड़ा असर पड़ सकता है। मैच के दौरान दिल्ली से कांगड़ा एयरपोर्ट आने वाले यात्रियों को एक तरफ के टिकट के लिए सर्वाधिक 22,832 रुपये प्रति व्यक्ति तक का भुगतान करना पड़ रहा है, जबकि वर्तमान में यही किराया करीब 4,000 रुपये तक है।

खेल प्रेमियों और पर्यटकों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए रोजाना चार से छह उड़ानें कांगड़ा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगी। 20 सितंबर को ऑनलाइन टिकट बुकिंग पोर्टल पर उपलब्ध किराये के अनुसार, मैच के आसपास की तारीखों में हवाई किराये में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। 28 सितंबर को दिल्ली से कांगड़ा के लिए न्यूनतम किराया 6,668 रुपये और अधिकतम 22,832 रुपये दर्शाया गया है।

मुकाबले के पहले दिन यानी 29 सितंबर को भी दिल्ली से कांगड़ा के लिए न्यूनतम हवाई किराया 6,668 रुपये और अधिकतम 22,832 रुपये बना हुआ है। वहीं, 30 सितंबर को यात्रियों को कम से कम 8,505 रुपये और अधिकतम 13,802 रुपये चुकाने होंगे। पहली अक्तूबर को न्यूनतम किराया बढ़कर 9,660 रुपये तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम किराया एक बार फिर 22,832 रुपये के स्तर पर है।

बाहरी राज्यों से बड़ी संख्या में सैलानी हवाई मार्ग से धर्मशाला पहुंचते हैं। ऐसे में क्रिकेट मुकाबले के आयोजन और पर्यटन सीजन की शुरुआत के असर से आने वाले दिनों में दिल्ली से कांगड़ा के बीच हवाई किराये में और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

घुमारवीं बस स्टैंड पर बड़ा हादसा, HRTC की इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर के नीचे आया 34 वर्षीय युवक

बिलासपुर के घुमारवीं बस स्टैंड के बाहर HRTC की इलेक्ट्रिक बस के पिछले टायर की चपेट में आने से 34 वर्षीय पंकज कुमार की मौके पर ही जान चली गई। पुलिस ने बस और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Kangra: शाहपुर में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने की तैयारी तेज, हर बूथ पर पहुंचेंगे विधायक केवल सिंह पठानिया

शाहपुर के विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने रैत में कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने हर बूथ तक पहुंचने और हर महीने की 10 तारीख से पहले संगठनात्मक बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

Kangra: कांगड़ा में 14 स्टोन क्रशरों पर बड़ी कार्रवाई, बिजली काटने के आदेश; जनरेटर से भी नहीं कर सकेंगे काम

कांगड़ा जिले में पर्यावरण नियमों के उल्लंघन और जरूरी अनुमति संबंधी दस्तावेज पूरे नहीं होने पर राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 14 स्टोन क्रशरों की बिजली काटने के आदेश दिए हैं। ये इकाइयां जनरेटर से भी उत्पादन नहीं कर सकेंगी।

Kangra: कांगड़ा में बाथरूम में बेसुध मिली 34 वर्षीय महिला, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

कांगड़ा के जगणी गांव में 34 वर्षीय ज्योति कुमारी घर के बाथरूम में बेसुध मिलीं। परिजन उन्हें जयसिंहपुर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।