मंडी में जहरीले सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत, रात में पेट दर्द के बाद बिगड़ी तबीयत; घर में मिला काला सांप

Date:

--Advertisement--

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के कोटली क्षेत्र के सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान नौ वर्षीय काव्या पुत्री महेंद्र कुमार और छह वर्षीय नक्ष पुत्र महेंद्र कुमार, निवासी सेहली, तहसील कोटली के रूप में हुई है। दोनों बच्चों को उपचार के लिए पहले क्षेत्रीय अस्पताल मंडी लाया गया, जहां से उन्हें श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल नेरचौक रेफर किया गया। नेरचौक पहुंचने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार घटना शुक्रवार देर रात की है। बच्चों के पिता महेंद्र कुमार ने बताया कि 11 सितंबर को दोनों बच्चे करीब तीन बजे घर पहुंचे थे। परिवार के साथ खाना खाने और कुछ देर खेलने के बाद दोनों ने रात करीब आठ बजे मां के साथ खाना खाया। इसके बाद वे टीवी देख रहे थे। करीब साढ़े आठ बजे पिता भी घर पहुंचे और परिवार ने साथ में टीवी देखा। रात करीब साढ़े नौ बजे दोनों बच्चे डबल बेड पर सोने चले गए। कुछ समय बाद माता-पिता भी सो गए।

तड़के करीब ढाई बजे काव्या ने माता-पिता को उठाकर पेट में दर्द होने की शिकायत की। कुछ देर बाद नक्ष ने भी पेट दर्द की बात कही। परिजनों ने शुरुआत में इसे ठंड या अपच समझा और बच्चों के पेट पर गर्म पानी की थैली से सेंक किया। करीब आधे घंटे बाद काव्या को उल्टियां होने लगीं और वह दर्द से रोने लगी। इसके करीब पांच मिनट बाद नक्ष की भी हालत बिगड़ गई।

इसी दौरान परिजनों की नजर दरवाजे के पास रेंग रहे एक बड़े काले सांप पर पड़ी। काफी मशक्कत के बाद सांप को घर से बाहर निकाला गया। सांप को देखने के बाद परिजनों को बच्चों के सर्पदंश का अंदेशा हुआ और वे दोनों को तुरंत उपचार के लिए मंडी अस्पताल ले गए। वहां से चिकित्सकों ने दोनों को नेरचौक रेफर किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलने के बाद कोटली पुलिस चौकी प्रभारी ने नेरचौक मेडिकल कॉलेज पहुंचकर परिजनों और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने दोनों शवों का निरीक्षण और फोटोग्राफी भी की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद चिकित्सकों ने प्रथम दृष्टया मौत का कारण सांप का जहर बताया है। दोनों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

पुलिस ने मामले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। परिजनों ने मामले में किसी तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Mandi: जोगिंद्रनगर में रविवार को बिजली कट, सुबह 9 बजे से इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी सप्लाई

जोगिंद्रनगर में 13 सितंबर को 11 केवी लाइन के साथ पेड़ों की कांट-छांट के कारण सुबह 9 बजे से कार्य समाप्त होने तक कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति आंशिक या पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

कॉल फ्रॉड से सावधान! साइबर सेल शिमला ने जारी की एडवाइजरी, बैंक या सरकारी अधिकारी बनकर ठग सकते हैं जालसाज

हिमाचल में बढ़ते कॉल फ्रॉड को देखते हुए साइबर सेल शिमला ने एडवाइजरी जारी की है। बैंक, सरकारी अधिकारी या कंपनी का प्रतिनिधि बनकर ठगी करने वाले जालसाजों से सतर्क रहने और निजी जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई है।

Mandi: सुंदरनगर में डैहर पुल से सतलुज में छलांग, 38 वर्षीय महिला की मौत; बरमाणा पुलिस करेगी आगामी कार्रवाई

मंडी के सुंदरनगर में डैहर पुल से 38 वर्षीय महिला ने सतलुज दरिया में छलांग लगा दी। स्थानीय युवकों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव बरामणा क्षेत्र से बरामद होने के कारण आगामी कानूनी कार्रवाई बरमाणा पुलिस कर रही है।

कुल्लू में शीतला माता मंदिर के पास खड्ड में गिरी थार, चालक को मामूली चोटें; टला बड़ा हादसा

कुल्लू के शीतला माता मंदिर के पास शनिवार को एक थार अनियंत्रित होकर सरवरी खड्ड में जा गिरी। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।