शिमला। रोहड़ू में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक महिला के कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा यानी हेरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 9 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
पुलिस थाना रोहड़ू की टीम को एक महिला पर संदेह होने के बाद नियमानुसार उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से लगभग 5 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने नशीले पदार्थ को कब्जे में लेकर महिला के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
मामले में पुलिस थाना रोहड़ू में NDPS Act के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान 21 वर्षीय नवीनलता निवासी तहसील जुब्बल, जिला शिमला के रूप में हुई है। पुलिस अब मामले की आगामी जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चिट्टा/हेरोइन कहां से लाई गई थी।



For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!
Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!


