प्रशिक्षण से स्वरोजगार तक पहुंचा PNB RSETI, 10,620 युवाओं और महिलाओं को मिला हुनर; 7,408 ने शुरू की रोजगार की राह

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (पीएनबी आरसेटी) अहम भूमिका निभा रहा है। संस्थान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं और महिलाओं को उनकी रुचि तथा स्थानीय जरूरतों के अनुसार प्रशिक्षण देकर रोजगार योग्य बनाना और उन्हें अपना काम शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है। प्रशिक्षण के जरिए उन्हें सिर्फ हुनर ही नहीं, बल्कि व्यवसाय शुरू करने की व्यावहारिक जानकारी भी दी जा रही है।

इसी उद्देश्य को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए सरकार ने जिला स्तरीय आरसेटी सलाहकार समिति का गठन किया है। यह समिति प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जरूरत, स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं तथा प्रशिक्षित युवाओं को विभिन्न सरकारी योजनाओं और वित्तीय संस्थानों से जोड़ने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन और समन्वय का काम करती है।

पीएनबी आरसेटी के निदेशक मदन लाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 में संस्थान की ओर से 30 प्रशिक्षण बैच आयोजित किए गए, जिनमें कुल 838 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया। वित्त वर्ष के लिए संस्थान ने 34 बैचों के माध्यम से 1,000 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा है।

उन्होंने बताया कि संस्थान की स्थापना से अब तक कुल 394 प्रशिक्षण बैच आयोजित किए जा चुके हैं और इनमें 10,620 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया गया है। इनमें से 7,408 प्रशिक्षार्थियों का सेटलमेंट हुआ है, जो कुल प्रशिक्षार्थियों का 75 प्रतिशत है। संस्थान विशेष रूप से ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण उपलब्ध करवाने पर जोर दे रहा है। इनमें 6,428 प्रशिक्षार्थी स्वरोजगार से जुड़ चुके हैं, जो कुल सेटलमेंट का 74 प्रतिशत है। वहीं, 3,175 प्रशिक्षार्थियों को क्रेडिट लिंकेज भी उपलब्ध करवाया गया है।

ग्रामीण युवाओं की स्थानीय जरूरतों और स्वरोजगार की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए पीएनबी आरसेटी की ओर से कृषि, खाद्य एवं अन्य उत्पाद आधारित गतिविधियों और सेवा क्षेत्र से जुड़े कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इनमें मशरूम कल्टीवेशन, जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर (लघु उद्यमी), जूट उत्पाद निर्माण, मोमबत्ती निर्माण, घरेलू अगरबत्ती निर्माण, कटिंग-टेलरिंग, मोबाइल रिपेयर, कंप्यूटर टैली सॉफ्टवेयर, कृषि उद्यमिता, वित्तीय साक्षरता और बैंक मित्र जैसे प्रशिक्षण शामिल हैं। इनका उद्देश्य युवाओं को तकनीकी जानकारी देने के साथ-साथ छोटा व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी व्यावहारिक कौशल, वित्तीय समझ और उद्यमिता की जानकारी देना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षार्थियों के रहने और खाने आदि की व्यवस्था भी निःशुल्क रहती है।

आरसेटी की खास बात यह है कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद युवाओं को केवल प्रमाणपत्र देकर छोड़ नहीं दिया जाता, बल्कि उन्हें स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित और मार्गदर्शित किया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार व्यवसायिक गतिविधि चुनने, जरूरी कौशल विकसित करने, वित्तीय साक्षरता हासिल करने और बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ने की जानकारी दी जाती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में मशरूम उत्पादन, ब्यूटी एवं पर्सनल केयर सेवाएं, अगरबत्ती निर्माण, जूट उत्पाद, कृषि आधारित उद्यम और बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी गतिविधियां कम लागत में शुरू की जा सकने वाली संभावित स्वरोजगार गतिविधियों के रूप में सामने आ रही हैं। कौशल प्रशिक्षण के माध्यम से युवाओं को अपनी क्षमता के अनुसार व्यवसाय शुरू करने का अवसर मिलता है। इससे वे खुद रोजगार हासिल करने के साथ-साथ दूसरे लोगों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं।

धर्मशाला के समीप सिद्धबाड़ी की सुनीता कुमारी ने पीएनबी आरसेटी से गहने डिजाइन करने का प्रशिक्षण लिया और अपने हुनर को स्वरोजगार का माध्यम बनाया। आज वह सफलतापूर्वक अपना व्यवसाय चला रही हैं। वहीं, डाढ़ की रेखा देवी ने प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपना ब्यूटी पार्लर शुरू कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाया है। जमानाबाद की प्रेम लता और सुदेशना कुमारी ने अगरबत्ती एवं धूप बनाने का प्रशिक्षण लेकर अपने गांव में महिला मंडल समूह के साथ मिलकर व्यवसाय शुरू किया है।

इन महिलाओं का कहना है कि पीएनबी आरसेटी से मिले प्रशिक्षण ने उन्हें अपने हुनर को पहचानने, उसे रोजगार में बदलने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। उन्होंने स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षण और मार्गदर्शन उपलब्ध करवाने के लिए पीएनबी आरसेटी का आभार व्यक्त किया।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने कहा कि जिले में पंजाब नेशनल बैंक द्वारा संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के माध्यम से अब तक लगभग 10 हजार लोगों को विभिन्न स्वरोजगारपरक प्रशिक्षण दिए जा चुके हैं। हर वर्ष करीब 900 से 1,000 प्रशिक्षणार्थी संस्थान में प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।

उन्होंने कहा कि खुशी की बात यह है कि संस्थान की भूमिका केवल प्रशिक्षण देने तक सीमित नहीं है। प्रशिक्षण के बाद स्वरोजगार शुरू करने के लिए जरूरी क्रेडिट लिंकेज और अन्य सहायता उपलब्ध करवाने में भी संस्थान महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसका परिणाम है कि संस्थान से प्रशिक्षण लेने वाले लगभग 75 प्रतिशत प्रशिक्षार्थी अपने घर या आसपास किसी न किसी स्वरोजगार अथवा रोजगार गतिविधि से जुड़े हुए हैं।

पीएनबी आरसेटी के माध्यम से टेलरिंग, अगरबत्ती एवं धूपबत्ती निर्माण, मशरूम उत्पादन सहित विभिन्न स्वरोजगारपरक गतिविधियों का प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जा रहा है। संस्थान ग्रामीण विकास विभाग के साथ मिलकर काम कर रहा है और ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक लोगों को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास कर रहा है।

आने वाले समय में भी उम्मीद है कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से जिला कांगड़ा के अधिक से अधिक इच्छुक युवाओं, महिलाओं और ग्रामीण लोगों को उनकी रुचि एवं क्षमता के अनुसार प्रशिक्षण, मार्गदर्शन और स्वरोजगार स्थापित करने के लिए जरूरी सहयोग मिलेगा। इससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के साथ-साथ दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकेंगे।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: आंगनवाड़ी के 4 पदों पर फिर निकली भर्ती, 24 सितंबर तक आवेदन का मौका; जानें किस क्षेत्र की महिलाओं के लिए है अवसर

ज्वालामुखी उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के 1 और सहायिका के 3 रिक्त पदों के लिए फिर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। पात्र महिलाएं 24 सितंबर 2026 शाम 5 बजे तक देहरा कार्यालय में आवेदन जमा कर सकती हैं।

Kangra: नशा तस्कर पर नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3.32 करोड़ की संपत्ति जब्त; चरस के मामले से जुड़ा है पूरा मामला

नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए डमटाल के चरस मामले में आरोपी बलविंदर उर्फ बिल्ला की 3.32 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त करवाई है। सक्षम प्राधिकारी नई दिल्ली ने जब्ती की पुष्टि की है।

Kangra: 79 साल बाद करेरी क्षेत्र में दौड़ी बस, पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक केवल सिंह पठानिया का जताया आभार

करेरी क्षेत्र में 79 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद बस सेवा शुरू हो गई है। पंचायत प्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों ने रैत स्थित कांग्रेस कार्यालय में विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से मुलाकात कर आभार जताया।

Kangra: अंडर-14 फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए कांगड़ा की टीम रवाना, सोलन में दिखाएगी दम; द्रोणाचार्य कॉलेज रैत ने लॉन्च की नई जर्सी

हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन की अंडर-14 राज्य स्तरीय चैंपियनशिप के लिए जिला कांगड़ा की टीम सोलन रवाना हो गई है। प्रतियोगिता 10 से 13 सितंबर तक ठोड़ो मैदान में होगी। द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन, रैत, शाहपुर ने टीम की नई जर्सी भी लॉन्च की।