Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के बाद अब फोरलेन ने बढ़ाई प्रभावित परिवारों की चिंता, नए घर भी उजड़ने का डर; 8 पंचायतों ने PM मोदी से लगाई गुहार

Date:

--Advertisement--

कांगड़ा। कांगड़ा हवाई अड्डा विस्तारीकरण में जमीन, मकान और कारोबार गंवा चुके प्रभावित परिवारों के पुनर्स्थापन को लेकर अब फोरलेन की प्रस्तावित अलाइनमेंट ने नई चिंता खड़ी कर दी है। एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित 8 पंचायतों सनौरा, गग्गल, डुगियारी, कुठंमा, इच्छी, रछियालू, वैदी और नंदेड़ के प्रधानों व उपप्रधानों ने एकजुट होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त मांग पत्र भेजा है। पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले में तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

नए मकान बनाए, अब फिर उजड़ने का डर

पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि एयरपोर्ट विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के समय ही फोरलेन का रूट तय हो जाना चाहिए था। उनका आरोप है कि फोरलेन की अलाइनमेंट अभी तक स्पष्ट नहीं होने के कारण प्रभावित परिवारों के सामने बड़ी परेशानी खड़ी हो गई है। कुछ विस्थापित परिवारों ने इन्हीं क्षेत्रों में जमीन खरीदकर नए मकान बना लिए हैं, लेकिन अब उन्हें डर है कि प्रस्तावित फोरलेन की जद में आने पर उन्हें दोबारा विस्थापन का सामना करना पड़ सकता है।

2 प्रस्तावित रूटों में आने वाले परिवार भी परेशान

फोरलेन के दो प्रस्तावित रूटों में आने वाले अन्य परिवार भी अपने भविष्य को लेकर असमंजस में हैं। पंचायत प्रतिनिधियों ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि तीन साल में फोरलेन का रूट तय न हो पाना गंभीर प्रशासनिक लापरवाही है।

प्रधानों और उपप्रधानों ने केंद्र सरकार से मांग की है कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और एनएचएआई के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर फोरलेन की अलाइनमेंट जल्द से जल्द स्पष्ट की जाए, ताकि प्रभावित परिवार अपने भविष्य को लेकर कोई ठोस निर्णय ले सकें।

प्रधानमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री तक भेजा मांग पत्र

पंचायत प्रतिनिधियों की ओर से संयुक्त मांग पत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और जिला प्रशासन को भी भेजा गया है। प्रतिनिधियों ने मांग की है कि एयरपोर्ट विस्तार और प्रस्तावित फोरलेन से प्रभावित परिवारों के पुनर्स्थापन को ध्यान में रखते हुए जल्द स्थिति स्पष्ट की जाए, ताकि लोगों को दोबारा विस्थापन की चिंता से राहत मिल सके।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: रैत बाईपास पर सर्विस लेन की मांग ने पकड़ा जोर, 4 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा फायदा; कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज...

रैत बाईपास पर सर्विस लेन निर्माण की मांग NHAI के प्रोजेक्ट डायरेक्टर के सामने रखी गई। इससे रैत, बसनूर और नौशहरा की 4,000 से अधिक आबादी को आवाजाही में राहत मिलने की उम्मीद है।

Kangra: कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की सांसद निधि की राष्ट्रीय मॉनिटरिंग में शानदार प्रदर्शन, डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को दिया 1 सप्ताह का अल्टीमेटम;...

धर्मशाला में दिशा बैठक की अध्यक्षता करते हुए सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सांसद निधि के लंबित कार्यों की स्थिति एक सप्ताह में स्पष्ट करने के निर्देश दिए। कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का सांसद निधि की राष्ट्रीय मॉनिटरिंग में प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। 15 दिन बाद फिर विकास कार्यों की समीक्षा होगी।

LPG रिफिल बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगली बुकिंग का मौका; ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

कुल्लू में घरेलू एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियम बदल गए हैं। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता पिछली रिफिल की बुकिंग या डिलीवरी के 25 दिन बाद अगली रिफिल बुक कर सकेंगे।

Kangra: रैत से लदवाड़ा तक सड़क होगी चकाचक, बाजार में दोनों ओर बनेंगी नालियां और लगेंगी टाइलें; विधायक केवल सिंह पठानिया बोले- शाहपुर की...

रैत से लदवाड़ा तक सड़क को बेहतर और सुगम बनाने के साथ रैत बाजार में दोनों ओर नालियां और टाइलें लगाई जाएंगी। शाहपुर की तर्ज पर बाजार में लाइटें लगाने और व्यापार मंडल को 20 हजार रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की गई।