Kangra: कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र की सांसद निधि की राष्ट्रीय मॉनिटरिंग में शानदार प्रदर्शन, डॉ. राजीव भारद्वाज ने अधिकारियों को दिया 1 सप्ताह का अल्टीमेटम; 15 दिन बाद फिर होगी समीक्षा

Date:

--Advertisement--

धर्मशाला, 8 सितंबर। हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सभागार में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने की। बैठक में कांगड़ा विधायक पवन काजल, नूरपुर विधायक रणवीर निक्का, जिला परिषद अध्यक्ष सीमा देवी, महापौर शमशेर नेहरिया, नगर निगम आयुक्त जफर इकबाल, एसपी कांगड़ा कुलभूषण वर्मा, एसपी देहरा संदीप धवल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी दी।

सांसद निधि के लंबित कार्यों पर एक सप्ताह में रिपोर्ट

बैठक में डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि दिशा बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग करना है। उन्होंने योजनाओं की प्रगति, फंडिंग और क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

सांसद निधि से स्वीकृत विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने लंबित कार्यों, स्वीकृत होने के बावजूद शुरू न हुए कार्यों तथा भूमि और फिजिबिलिटी से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर लंबित कार्यों की स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही नॉन-फिजिबल कार्यों की राशि वापस लेकर उसी क्षेत्र में अन्य विकास कार्यों में इस्तेमाल करने और पोर्टल पर पूरे हो चुके कार्यों की जानकारी तुरंत अपडेट करने को कहा।

हैंडपंप से लेकर इंडोर स्टेडियम तक कार्यों की समीक्षा

बैठक में हैंडपंप, सामुदायिक भवन, सड़क, सुरक्षा दीवार और इंडोर स्टेडियम सहित सांसद निधि से जुड़े विभिन्न कार्यों की समीक्षा की गई। सांसद ने अधिकारियों को मामलों की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करने और किसी भी देरी का स्पष्ट कारण बताने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सांसद निधि की राष्ट्रीय स्तर की मॉनिटरिंग में कांगड़ा लोकसभा क्षेत्र का प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा है।

चक्की से परौर फोरलेन का 80 फीसदी काम पूरा

डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि चक्की से परौर तक फोरलेन का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। बरसात और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के कारण प्रभावित कार्य को आगामी सात से आठ माह में पूरा कर मार्ग शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्कूलों और आबादी वाले क्षेत्रों में सुरक्षित कनेक्टिविटी के लिए फुटओवर ब्रिज और आवश्यक स्थानों पर अंडरपास की संभावनाओं पर भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

टीबी, मातृ-शिशु स्वास्थ्य और टीकाकरण की समीक्षा

बैठक में टीबी उन्मूलन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, टीकाकरण, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, सर्पदंश और डॉग बाइट की स्थिति की भी समीक्षा की गई। सांसद ने टीबी मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध करवाने और निक्षय मित्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने स्वास्थ्य अभियानों में जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रतिनिधियों, एनजीओ और एनसीसी कैडेट्स की भागीदारी बढ़ाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाने का आह्वान किया।

सर्पदंश के मामलों में लोगों को सावधानी और समय पर उपचार के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। डॉग बाइट की समस्या से निपटने के लिए नसबंदी, एंटी रेबीज टीकाकरण, आवारा कुत्तों की उचित व्यवस्था और निर्धारित डॉग फीडिंग प्वाइंट बनाने की दिशा में कार्रवाई तेज करने के निर्देश दिए गए।

टांडा मेडिकल कॉलेज की सुविधाओं की भी समीक्षा

बैठक में टांडा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधारभूत ढांचे, चिकित्सकों और नर्सिंग स्टाफ, सुपर स्पेशलिटी सेवाओं तथा मरीजों को उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई।

आरडीएसएस में 111 नए ट्रांसफॉर्मर, 44,300 स्मार्ट मीटर बदले

सांसद ने आरडीएसएस के तहत चल रहे विभिन्न कार्यों की समीक्षा करते हुए बताया कि जिले में अधिकांश स्थानों पर सिविल कार्य अंतिम चरण में हैं। अब तक 111 नए वितरण ट्रांसफॉर्मर स्थापित किए जा चुके हैं और करीब 44,300 स्मार्ट मीटर बदले गए हैं। उन्होंने लंबित कार्यों में तेजी लाने और स्मार्ट मीटरिंग की गति बढ़ाने के निर्देश दिए।

ब्लैक स्पॉट की तकनीकी जांच के निर्देश

पीएमजीएसवाई, राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों की समीक्षा के दौरान सांसद ने शाहपुर, रहेलू और नागाबाड़ी में संभावित ब्लैक स्पॉट की तकनीकी जांच करवाने के निर्देश दिए। इन स्थानों पर अंडरपास और सुरक्षित यातायात व्यवस्था की संभावनाएं तलाशने को भी कहा गया। 32 मील, नागाबाड़ी सहित प्रमुख जंक्शनों पर हाई मास्ट या सोलर लाइट लगाने और जरूरी स्थानों पर यात्रियों के लिए मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर भी जोर दिया गया। बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़कों के स्थायी समाधान के लिए प्राथमिकता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

धर्मशाला, नूरपुर और देहरा की योजनाओं की स्थिति

डॉ. राजीव भारद्वाज ने बताया कि धर्मशाला सर्कल में प्रस्तावित 129 में से 81 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। नूरपुर सर्कल में 68 में से 61 और देहरा में 25 में से 17 योजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। नूरपुर और जसूर की सीवरेज परियोजनाओं की भी समीक्षा की गई। सांसद ने नूरपुर के बरंडा में सीवरेज कार्य दिसंबर तक पूरा करने और जसूर एसटीपी का काम तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि बैठक में उठाए गए सभी मुद्दों की कार्रवाई रिपोर्ट तैयार की जाए। करीब 15 दिन बाद दोबारा समीक्षा बैठक आयोजित कर प्रत्येक विभाग से प्रगति रिपोर्ट ली जाएगी।

स्मार्ट सिटी से रोजगार सृजन योजना तक हुई समीक्षा

दिशा बैठक में धर्मशाला स्मार्ट सिटी, महिला एवं बाल विकास विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, बागवानी और पशुपालन विभाग की योजनाओं की भी समीक्षा की गई।

इसके अलावा उद्योग विभाग की प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम योजना की भी समीक्षा हुई। योजना के तहत ऋण और सब्सिडी जारी करने में हो रही देरी की शिकायतों पर चर्चा की गई। सांसद ने विभाग को लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने और बैंक स्तर पर प्रायोजन में आ रही समस्याओं को दूर करने के निर्देश दिए।

Advertisement
Advertisement
Advertisement

For advertisements inquiries on HIM Live TV, Kindly contact us!

Connect with us on Facebook and WhatsApp for the latest updates!

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

Kangra: कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार के बाद अब फोरलेन ने बढ़ाई प्रभावित परिवारों की चिंता, नए घर भी उजड़ने का डर; 8 पंचायतों ने PM...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार से प्रभावित 8 पंचायतों के प्रधानों और उपप्रधानों ने फोरलेन की प्रस्तावित अलाइनमेंट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हस्तक्षेप की मांग की है। नए मकान बना चुके विस्थापित परिवारों को दोबारा उजड़ने का डर सता रहा है।

LPG रिफिल बुकिंग के नियम बदले, अब 25 दिन बाद ही मिलेगा अगली बुकिंग का मौका; ग्रामीण उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

कुल्लू में घरेलू एलपीजी रिफिल बुकिंग के नियम बदल गए हैं। अब शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के उपभोक्ता पिछली रिफिल की बुकिंग या डिलीवरी के 25 दिन बाद अगली रिफिल बुक कर सकेंगे।

Kangra: रैत से लदवाड़ा तक सड़क होगी चकाचक, बाजार में दोनों ओर बनेंगी नालियां और लगेंगी टाइलें; विधायक केवल सिंह पठानिया बोले- शाहपुर की...

रैत से लदवाड़ा तक सड़क को बेहतर और सुगम बनाने के साथ रैत बाजार में दोनों ओर नालियां और टाइलें लगाई जाएंगी। शाहपुर की तर्ज पर बाजार में लाइटें लगाने और व्यापार मंडल को 20 हजार रुपये की सहायता देने की भी घोषणा की गई।

Kullu: कुल्लू में 9 और 10 सितंबर को बिजली रहेगी बंद, इन इलाकों में 7 से 8 घंटे बाधित रहेगी सप्लाई; देखें पूरी लिस्ट

कुल्लू के भुंतर क्षेत्र में 9 और 10 सितंबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। एयरपोर्ट फीडर के क्षेत्रों में 9 सितंबर और भुंतर फीडर के क्षेत्रों में 10 सितंबर को रखरखाव व मरम्मत कार्य के चलते पावर कट रहेगा।